लाइव न्यूज़ :

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, ट्विटर पर शेयर किया 'Modilie' डोमेन, कहा-डिक्शनरी में जुड़ा नया शब्द

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2019 10:55 IST

बुधवार को राहुल गांधी ने एक मॉर्फ्ड इमेज शेयर की थी। इस इमेज में एक शब्द सर्च किया हुआ दिखाया गया था

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा। इस वेबसाइट पर क्लिक करते ही पीएम मोदी के सभी कथित झूठे भाषणों की लाइन लिखी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। राहुल ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक डोमेन 'Modilie (मोदीलाई) ' शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मोदी लाई' (modilies) एक नया शब्द है जो दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है। अब यहां एक वेबसाइट भी है इसमें सबसे अच्छे modilies की सूची है।'

इस वेबसाइट पर क्लिक करते ही पीएम मोदी के सभी कथित झूठे भाषणों की लाइन लिखी है। इसके साथ ही उनका फैक्ट भी वहां लिखा गया है।  

इससे पहले बुधवार को राहुल ने एक मॉर्फ्ड इमेज शेयर की थी। इस इमेज में एक शब्द सर्च किया हुआ दिखाया गया था 'Modilie'। इसके साथ ही राहुल ने लिखा था कि अब अंग्रेजी डिक्शनरी में एक नया शब्द जुड़ गया है। इसका स्नैपशॉट नीचे है और एक स्माइली भी बनाया था।'

राहुल ने जो इमेज शेयर की थी उसमें संज्ञा को बार-बार बदलने वाला शब्द बताया गया है। इसका मतलब बताया गया था कि ऐसा झूठ जो आदतन बोला जाता हो। हालांकि यह तस्वीर असली नहीं बल्कि एक एडिटेड थी। 

बता दें कि इससे पहले साल 2017 में राहुल गांधी ने अरुण जेटली को Mr. Jaitlie (मिस्टर जेटलाई) लिख चुके हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर