लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ने एमपी के सीएम कमलनाथ पर लगाया सिख दंगों में शामिल होने का आरोप

By भाषा | Updated: April 21, 2019 04:11 IST

मालेगांव बम धमाकों में 9 वर्षों तक जेल में मिली प्रताड़ना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘षड्यंत्रकारी किस हद तक जाते हैं। 9 वर्षों तक जो मैंने झेला है, इनाम जो आया वह आपके समक्ष है। मुझे जांच एजेंसी के द्वारा क्लीन चिट दी गई। लेकिन 9 वर्षों तक इन्होंने जो मुझे अंदर रखा, मेरे जीवन के 9 वर्ष और ऊर्जावान वर्ष वह खत्म हो गये।’’

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्रज्ञा ने से कहा, ‘‘1984 में (दिल्ली में) सिख दंगे हुए थे। इन दंगों के लिए दोषी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने बैठे हैं।

भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शनिवार को आरोप लगाया कि वह (कमलनाथ) वर्ष 1984 में दिल्ली में हुए सिख दंगों में शामिल थे। प्रज्ञा मालेगांव बम धमाकों की आरोपी हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं। साध्वी प्रज्ञा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘1984 में (दिल्ली में) सिख दंगे हुए थे। इन दंगों के लिए दोषी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने बैठे हैं।’’ पर निशाना जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘किस नैतिकता के आधार पर कह रहे हैं कि साध्वी का अंत क्या है। साध्वी के अंत की बात न करें। साध्वी का आदि और अंत क्या होता है, आप इससे अनभिज्ञ हैं।’’

प्रज्ञा ने कहा, ‘‘अपने भ्रष्टाचारी जीवन में, ईश्वर आपको (कमलनाथ) जो भी गति दे दे, लेकिन साध्वी के अंत के प्रति फिक्र मत करिये।’’ उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व को आतंकवाद कहने वाले जो लोग हैं, वे देश विरोधी लोग हैं, सैन्य विरोधी लोग हैं, धर्म विरोधी लोग हैं, हिन्दुत्व विरोधी लोग हैं एवं समाज की अखंडता के विरोधी लोग हैं। प्रज्ञा ने कहा, ‘‘वो अपने अंत की चिंता कर लें और अपने हश्र की चिंता कर लें।’’

मालेगांव बम धमाकों में 9 वर्षों तक जेल में मिली प्रताड़ना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘षड्यंत्रकारी किस हद तक जाते हैं। 9 वर्षों तक जो मैंने झेला है, इनाम जो आया वह आपके समक्ष है। मुझे जांच एजेंसी के द्वारा क्लीन चिट दी गई। लेकिन 9 वर्षों तक इन्होंने जो मुझे अंदर रखा, मेरे जीवन के 9 वर्ष और ऊर्जावान वर्ष वह खत्म हो गये।’’

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के खिलाफ प्रज्ञा द्वारा दिये गये विवादित बयान पर शुक्रवार को कहा था, ‘‘मैं प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा करता हूं। उन्होंने जो कहा है, वह हमारे जितने भी वर्दी में बल हैं, उनका अपमान है। अगर यही शुरूआत है तो मैं सोचता हूं कि प्रज्ञा का क्या अंत होगा।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कमलनाथसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील