लाइव न्यूज़ :

देशहित के लिए मेरी तुलना में अनफिट हैं प्रधानमंत्री मोदी: मायावती

By भाषा | Updated: May 15, 2019 13:31 IST

मायावती ने कहा कि इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) अपरिपक्व तरीके से नोटबंदी व जीएसटी को देश पर थोप दिया । जबकि इनके अपने चहेते भ्रष्ट पूंजीपति लोग जनता का बैंको में जमा धन गबन कर विदेश भाग गये ।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) अपरिपक्व तरीके से नोटबंदी व जीएसटी को देश पर थोप दिया । मायावती ने बुधवार को कहा ''मैं चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हूं लेकिन मेरी विरासत बेहद पाक-साफ तथा विकासपूर्ण रही है ।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जो कुछ भी है वह उनके शुभचिंतकों और समाज ने दिया है और सरकार से कुछ भी छुपाया नहीं गया है। मायावती ने कहा, ‘‘जितने समय मैं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थी, मोदी उससे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी विरासत भाजपा और देश पर काला धब्बा है। जब हमारी सरकार थी तब उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता से मुक्त था।’’

उन्होंने कहा कि जनहित और देशहित के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत फिट हैं और इनकी तुलना में मोदी बहुत ज्यादा अनफिट हैं। मायावती ने बुधवार को कहा ''मैं चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हूं लेकिन मेरी विरासत बेहद पाक-साफ तथा विकासपूर्ण रही है । कानून व्यवस्था के मामले में आज भी लोग बसपा सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुये थकते नहीं है । जबकि मोदी मुझसे ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री जरूर रहे हैं लेकिन उनकी विरासत न सिर्फ उन पर बल्कि भाजपा तथा देश के इतिहास पर एक बोझ और काला धब्बा है ।''

उन्होंने कहा ''बसपा की सरकार ने विकास के मामले में हर स्तर पर उत्तर प्रदेश का नक्शा बदल दिया। लखनऊ की खूबसूरती को जिस तरह चार चांद लगाये गए, उससे यह समझा जा सकता है कि जनहित व देशहित के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कितनी ज्यादा फिट हैं तथा इनकी तुलना में पीएम मोदी कितने ज्यादा अनफिट हैं । हमारी सरकार के समय उप्र दंगा मुक्त और अराजकता मुक्त रहा है जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का कार्यकाल अराजकता, संकीर्णता, हिंसा, तनाव, अफरातफतरी, द्वेष और घृणा से भरा रहा है ।''

मायावती ने कहा कि इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) अपरिपक्व तरीके से नोटबंदी व जीएसटी को देश पर थोप दिया । जबकि इनके अपने चहेते भ्रष्ट पूंजीपति लोग जनता का बैंको में जमा धन गबन कर विदेश भाग गये । बसपा प्रमुख ने कहा कि खुद को पाक-साफ और दूसरों को गलत तथा भ्रष्ट समझना इनकी बीमारी है। हालांकि देश जानता है कि सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से ही जुड़े हैं । मायावती ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री वास्तव में हैं कुछ, लेकिन जनता के समक्ष कुछ और बनने की भरपूर कोशिश करते हैं तथा इनका हर हिसाब किताब छिपा हुआ रहता है । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील