लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के साथ आईं मायावती, कहा-जानबूझ कर टारगेट कर रहे हैं मोदी-शाह

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2019 10:19 IST

मायावती ने कहा 'चुनाव आयोग ने आज रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल ने चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है, क्योंकि पीएम मोदी की आज दो रैलीयां हैं। अगर आयोग को रोक लगानी ही थी तो आज सुबह से क्यों नहीं लगाया'। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया। 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल में चल रहे तनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है। मायावती ने कहा 'यह साफ़ तौर से देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और अमित शाह ममता बनर्जी की सरकार को जानबूझ कर निशाना बना रहे हैं। यह बहुत ही खतरनाक और अन्यायपूर्ण प्रवृत्ति है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है। 

उन्होंने आगे कहा 'चुनाव आयोग ने आज रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल ने चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है, क्योंकि पीएम मोदी की आज दो रैलीयां हैं। अगर आयोग को रोक लगानी ही थी तो आज सुबह से क्यों नहीं लगाया, यह अनुचित है। चुनाव आयोग भी दबाव में काम कर रहा है।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया। आयोग ने कहा कि कल (गुरुवार 16 मई) रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं होगा। यानी पश्चिम बंगाल में  17 मई की शाम को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा। राज्य में हो रही हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करते हुए ये फैसला सुनाया है

चुनाव आयोग ने ईश्चरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने पर भी खेद जताया है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो