लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में चार तो हरियाणा में 1 सीट पर लड़ेगी आप, कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान जल्द ही

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 15:31 IST

पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एके वालिया, नई दिल्ली से अजय माकन और चांदनी चौक से हारुन युसूफ के नाम की चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में लोकसभा की सात जबकि हरियाणा में दस सीटें हैं। पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस महाबल मिश्र या कीर्ति आजाद में किसी एक को टिकट दे सकती है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान जल्दी ही होने की संभावना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों का गठबंधन हरियाणा में ही होगा जहां आम आदमी पार्टी को एक सीट मिलेगी।

दिल्ली में लोकसभा की सात जबकि हरियाणा में दस सीटें हैं।  गठबंधन को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर मीटिंग की। इसमें दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको और हारुन युसूफ मौजूद थे।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारपश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस महाबल मिश्र या कीर्ति आजाद में किसी एक को टिकट दे सकती है। पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एके वालिया, नई दिल्ली से अजय माकन और चांदनी चौक से हारुन युसूफ के नाम की चर्चा है। कांग्रेस चांदनी चौक संसदीय सीट छोड़ सकती है।

आप कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणाआम आदमी पार्टी सभी सातों सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। गठबंधन होने पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और चांदनी चौक से पंकज गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।

सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जालोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटें जीत ली थी। चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी विजयी रहे। उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के उदित राज ने आप की राखी बिडलान को हराया। दक्षिणी दिल्ली से रमेश विधूड़ी भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी ने एक लाख 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की। बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पश्चिमी दिल्ली से लड़ सकते हैं कीर्ति आजादकीर्ति झा आजाद को झारखंड या दिल्ली की किसी सीट से भी चुनाव लड़ाने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य कीर्ति आजाद विधानसभा चुनाव 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके चुनाव जीत चुके हैं। पिछले महीने, आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उनके लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार से कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे। 

कीर्ति आजाद बीजेपी के टिकट पर 1999, 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आजाद जरूर चुनाव लड़ेंगे, उनकी सीट का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकीर्ति आजादआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो