लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण को मिला वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2023 14:35 IST

राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण को राज्यसभा में उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी मौजूद रहे।

Lokmat Parliamentary Awards: एनसीपी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण को लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (Best Woman Parliamentarian of the Year) के खिताब से नवाजा गया है। राज्यसभा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है। साल 2012 से वह राज्य सभा सांसद हैं। 

वंदना चव्हाण मार्च 1997-1998 की अवधि के लिए पुणे की महापौर चुनी गईं। महापौर के रूप में, उन्होंने अपनी पार्टी के भीतर और बाहर प्रतिरोध के बीच, किनारे के गांवों की विकास योजना में जैव विविधता पार्क (बीडीपी) की अवधारणा को शामिल किया। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी ने उन्हें राजनीति में ब्रेक दिया था, लेकिन बाद में चव्हाण ने एनसीपी में जाना पसंद किया।

मंगलवार को नई दिल्ली में लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण को आयोजित किया गया था। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और उनके द्वारा ही यह अवॉर्ड वंदना चव्हाण को दिया गया। यह भव्य समारोह दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में केंद्रीय लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्री नारायण राणे, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी आदि नेता मौजूद रहे।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डNCPराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार