लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, 'मुझे मालूम है कि सत्ता किसकी आने वाली है'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 6, 2024 16:58 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जो सांसद अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है। पांच साल से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा मुझे मालूम है कि सत्ता किसकी आने वाली हैजो सांसद अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता हैजब सत्ता उनकी थी तब मैं वहां था, आज सत्ता यहां है तो मैं यहां हूं

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वाधिक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया गया। आठ अलग-अलग श्रेणियों में इस साल यानी 2023 के ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों के लिए 8 सांसदों का चयन किया गया है।

पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो सांसद अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है। पांच साल से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

अपने मजाकिया चुटकुले के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब सत्ता उनकी थी तब मैं वहां था, आज सत्ता यहां है तो मैं यहां हूं। इस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन गडकरी कुछ उनसे कहते हैं इस पर वह कहते हैं कि मुझे मालूम है कि सत्ता किसकी आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड शुरू होने साल था 2017 इसलिए किसी पार्टी से नहीं है खतरा।

अठावले ने कहा कि पहले सड़के बहुत खराब थी। लेकिन, नितिन गडकरी लोगों को जल्दी पहुंचाने के लिए नई नई सड़क बना रहे हैं जिससे लोगों को घर जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। 

---लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा के पूर्व महासचिव एवं संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप की अध्यक्षता वाली जूरी ने संसदीय पुरस्कारों के लिए राज्यसभा और लोकसभा से चार-चार सांसदों का चयन किया। इस जूरी में लोकमत मीडिया समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी, सांसद भवतृहरि महताब, सांसद सी. आर. पाटिल, सांसद एन. के. प्रेमचंद्रन, सांसद तिरुचि शिवा, सांसद डॉ. रजनी पाटिल, एबीपी न्यूज के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजीव खांडेकर और लोकमत समूह के राष्ट्रीय संपादक हरीश गुप्ता शामिल थे।

पिछले विजेतापूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, स्व. मुलायम सिंह यादव, गुलामनबी आजाद, भातृहरि महताब, सौगत राय, स्व. शरद यादव, सीताराम येचुरी, जया बच्चन, तिरुचि शिवा, निशिकांत दुबे, सुप्रिया सुले, हेमामालिनी, भारती पवार, सुष्मिता देव, मीनाक्षी लेखी, डॉ. रजनी पाटिल, डेरेक ओ’ब्रायन, वंदना चव्हाण, मनोज झा, असदुद्दीन ओवैसी, तेजस्वी सूर्या, लॉकेट चटर्जी, एन. के. प्रेमचंद्रन, रमा देवी, कनिमोली, छाया वर्मा, विप्लव ठाकुर, कहकशा परवीन को ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डलोकमत हिंदी समाचारRamdas Athawaleदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी