लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: सरकार, न्यायपालिका टीम की तरह काम कर रहे हैं, रीजीजू ने कहा- कुछ लोग दर्शाने की कोशिश में लगे हैं दोनों के बीच विवाद है

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 14:51 IST

Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री ने यहां लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में इन आरोपों को खारिज कर दिया कि सरकार विपक्ष पर निशाना साधने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाता, इसलिए पूर्वाग्रह का कोई सवाल नहीं है।भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति मोदी सरकार का मंत्र है।

Lokmat National Conclave: लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि सरकार और न्यायपालिका एक टीम की तरह मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन समाज में कुछ लोग हैं जो ऐसा दर्शाने की कोशिश में लगे हैं कि दोनों के बीच कोई विवाद या गलतफहमी है।

रीजीजू ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके बयान में कुछ ठोस नहीं होता इसलिए इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है।’’ केंद्रीय मंत्री ने यहां लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में इन आरोपों को खारिज कर दिया कि सरकार विपक्ष पर निशाना साधने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘यह सही नहीं है। भाजपा में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाता, इसलिए पूर्वाग्रह का कोई सवाल नहीं है। भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति मोदी सरकार का मंत्र है।’’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त के चयन के लिए एक समिति बनाने के उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले पर रीजीजू ने कहा कि एक मंत्री के रूप में उन्हें न्यायिक निर्णयों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे लगता है कि अतिक्रमण हो रहा है, तो मैं उचित मंच पर उठाऊंगा या उचित कार्रवाई करुंगा।’’

रीजीजू ने कहा कि संसद सत्र चल रहा है, इसलिए वह सरकार की कोई विधेयक लाने की मंशा या अन्य किसी फैसले के बारे में बात नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम अपना कर्तव्य निभाएंगे। किसी भी कार्रवाई के लिए पूरी सावधानी बरती जाती है और हम ऐसे किसी मामले को नहीं उठाते हैं।

हम जरूरी होने पर ही कोई कार्रवाई करेंगे और यदि सुधारात्मक कदम आवश्यक होंगे तो हम ऐसा करेंगे।’’ रीजीजू ने कहा कि कानून बनाने में संसद की सर्वोच्चता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायपालिका टीम की तरह काम कर रहे हैं।

रीजीजू ने कहा, ‘‘समाज में कुछ तत्व हैं जो जानबूझकर एक तरह का भ्रम या विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नकारात्मक तरीके से यह प्रदर्शित किया जा सके कि सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी तरह की गलतफहमी या विवाद है, जो ठीक नहीं है।’’ 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डकिरेन रिजिजूदिल्लीमुंबईराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील