लाइव न्यूज़ :

'आप इजाजत नहीं दे सकते, ये मेरा अधिकार है', ओम बिरला ने जब राहुल गांधी को लोकसभा में दी नसीहत, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2022 11:58 IST

राहुल गांधी का बुधवार को लोकसभा में दिया गया भाषण चर्चा में है। राहुल ने इस भाषण में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी का दिया गया भाषण चर्चा में है।इसी भाषणा के दौरान ओम बिरला ने एक मौके पर राहुल गांधी को संसदीय प्रक्रियाओं को लेकर नसीहत दे डाली।ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा- आप किसी को इजाजत नहीं दे सकते, ये अधिकार मेरा है।

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। हालांकि इस बीच एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल ओम बिरला ने राहुल गांधी को संसदीय प्रकियाओं का पालन नहीं करने के लिए नसीहत दे डाली।

ओम बिरला ने क्यों दी राहुल गांधी को 'नसीहत'

राहुल गांधी जब अपना भाषण लोकसभा में दे रहे थे, तब इस बीच कई अन्य सत्ता पक्ष के सांसदों की ओर से टोकाटाकी हो रही थी। राहुल के भाषण के बीच में भाजपा सांसद कमलेश पासवान खड़े होकर कुछ बोलने लगे। इस पर राहुल गांधी ने स्पीकर को कहा, 'मैं लोकतांत्रिक व्यक्ति हूं और मैं उन्हें बोलने की अनुमति देता हूं।'

इस पर ओम बिरला ने कहा भाजपा सांसद को बैठने के लिए कहते हुए राहुल गांधी से कहा- 'आप किसी को इजाजत नहीं दे सकते, ये अधिकार मेरा है।'

राहुल ने विदेश नीतियों सहित देश में स्थिति को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

राहुल ने अपने भाषण में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि देश को ‘शहंशाह’ की तरह चलाने की कोशिश हो रही है और इस सरकार की नीतियों के चलते आज देश आंतरिक एवं बाहरी मोर्चों पर ‘बड़े खतरे’ का सामना कर रहा है।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार की नीति के कारण ही आज चीन एवं पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों के लिए है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रराहुल गांधीओम बिरलानरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत