लाइव न्यूज़ :

'किस पर आपत्ति, किस पर नहीं.., सलाह मत दो' ओम बिड़ला ने कांग्रेस सांसद को लगाई फटकार

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 16:24 IST

Parliament Session: 18वीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से आज शशि थरूर की शपथ के बाद हरियाणा से कांग्रेस सांसद की नोकझोंक हुई। इसके तुरंत बाद स्पीकर ने फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस सांसद को लगाई फटकार हालांकि, अध्यक्ष पहले दिन से सख्त रवैया अपनाए हुए हैंअखिलेश यादव ने इसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष से भी अनुरोध किया था

Parliament Session: 18वीं लोकसभा के चल रहे सत्र में बचे हुए सांसदों की शपथ का मौका था, इस दौरान कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से नवनिर्वाचित सांसद शशि थरूर ने सांसद पद की शपथ लेते हुए संविधान की कसम खाई और फिर 'जय संविधान' कह दिया। इसके बाद शशि थरूर ने ओम बिड़ला का अभिवादन किया और चलते बने। बस इतने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि आप तो पहले संविधान की शपथ ले चुके हैं, तो ये कहने की क्या जरूरत थी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बोल पड़े। 

हरियाणा से कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद से स्पीकर ने सख्त लहजे में कहा, 'किस पर आपत्ति और किस पर नहीं करनी, इसकी सलाह नहीं दिया करो, चलो बैठो'। 

पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष का सख्त तेवरबता दें कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही ओम बिरला विपक्षी इंडिया गठबंधन के निशाने पर रहे हैं। खुद स्पीकर ने भी पहले दिन से ही सख्त रुख अपनाया है। स्पीकर के चुनाव के बाद सबसे पहले अखिलेश यादव ने इशारों में उन पर टिप्पणी की, फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद ने उनके पिछले कार्यकाल को लेकर टिप्पणी की।

आगा सैयद ने अनुच्छेद 370 हटाने वाले प्रस्ताव को एक मिनट में पास करने वाला बयान दिया। तब ओम बिरला ने आगा सैयद को बताया था कि अनुच्छेद 370 के प्रस्ताव पर करीब साढ़े नौ घंटे चर्चा हुई थी। आपको ज्ञान नहीं है। संसद में ओम बिरला और विपक्ष के बीच पहली नोकझोंक पहले प्रस्ताव से ही शुरू हो गई। 

टॅग्स :संसदभारतीय संसददीपक हुड्डाशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?