लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha polls 2024: सुशील कुमार शिंदे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मैदान में उतरेगी बेटी प्रणीति

By रुस्तम राणा | Updated: October 24, 2023 19:56 IST

42 वर्षीय बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार विधायक हैं। शिंदे ने 2014 के चुनावों के बाद अपनी बेटी के लिए रास्ता बनाने की योजना की घोषणा की थी और प्रचार के दौरान मतदाताओं से कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार शिंदे ने राष्ट्रीय चुनावों से पहले चुनावी राजनीति से बाहर निकलने की घोषणा कीकांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि उनकी बेटी प्रणीति शिंदे उनकी जगह लेंगी42 वर्षीय बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार विधायक हैं

मुंबई: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को 2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले चुनावी राजनीति से बाहर निकलने की घोषणा की, उन्होंने ऐलान किया कि उनकी बेटी प्रणीति शिंदे उनकी जगह लेंगी। 83 वर्षीय अनुभवी राजनेता ने कहा, “मैं सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं कि प्रणीति ताई (शिंदे) लोकसभा चुनाव (सोलापुर लोकसभा क्षेत्र) से लड़ेंगी। मैं एक सेवानिवृत्त व्यक्ति की तरह हूं और जहां भी आवश्यक हो, मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।” 

42 वर्षीय बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार विधायक हैं। शिंदे ने 2014 के चुनावों के बाद अपनी बेटी के लिए रास्ता बनाने की योजना की घोषणा की थी और प्रचार के दौरान मतदाताओं से कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वह 2014 की मोदी लहर में सोलापुर सीट हार गए और 2019 में इसे एक और मौका देने का फैसला किया। लेकिन त्रिकोणीय लड़ाई में वह भारतीय जनता पार्टी के जयसिधेश्वर स्वामी से फिर से सीट हार गए।

शिंदे सत्तर के दशक की शुरुआत में राजनीति में शामिल हुए थे। सोलापुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे शिंदे जनवरी 2003 और नवंबर 2004 के दौरान थोड़े समय के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। पद छोड़ते ही उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वह 2006 तक इस पद पर बने रहे। 

उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वह मनमोहन सिंह सरकार में देश के ऊर्जा मंत्री थे और बाद में 26/11 के मुंबई हमलों के बाद गृह मंत्री बनाए गए पी चिदंबरम के वित्त मंत्रालय में वापस चले जाने के बाद 2012 में उन्हें गृह मंत्रालय सौंपा गया था।

टॅग्स :प्रणीति शिंदेमहाराष्ट्रकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार