लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बलिया में बना नरेंद्र मोदी मंदिर, महिला समर्थक ने प्रधानमंत्री के लिए रखा नौ दिन का व्रत

By भाषा | Updated: April 13, 2019 19:02 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से अरविंद केजरीवाल को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अभी तक वाराणसी सीट से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से अरविंद केजरीवाल को तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

बलिया :उप्र:, 13 अप्रैल: नवरात्रि के मौके पर देश भर में जहां श्रद्धालु उपवास,पूजन-अर्चन एवं हवन कर रहे हैं, वहीं यहां बांसडीह नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक उनकी सत्ता में वापसी के लिए उनकी तस्वीर रखकर पूजा और व्रत कर रहे हैं।

मोदी के कुछ समर्थक बलिया जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर बांसडीह स्थित इस मंदिर में मोदी की तस्वीर लगाकर उनको पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए नौ दिन का व्रत रखकर मंदिर में पूजन-अर्चन कर रहे हैं ।

ग्रामीणों ने योगी सरकार से बांसडीह नगर पंचायत का नाम मोदी नगर पंचायत रखने की मांग भी की है । यह मंदिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है ।

मोदी भक्त और भाजपा समर्थक प्रतुल ओझा ने यहां आये पत्रकारों को बताया कि मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये वह प्रार्थना कर रहे हैं ।

मंदिर में मोदी की तस्वीर रखकर पूजन अर्चन को उचित ठहराते हुए वह कहते हैं, ''मोदी जी में वह भगवान देखते हैं ।''

स्थानीय निवासी रमावती देवी ने बताया कि उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार के लिये पिछले नौ दिन से व्रत भी रखा हुआ है । 

पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से कर सकते हैं नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी में एक रोडशो भी कर सकते हैं। पीएम मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए भी जा सकते हैं।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पीएम मोदी ने पिछले आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीबलियावाराणसीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो