लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections Result 2024: चार जून को कब शुरू होगी वोटों की गिनती? चुनाव आयोग ने दी जानकारी, जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2024 07:59 IST

Lok Sabha Elections Result 2024: ​​​​​​​चार जून को इस समय नतीजे होंगे जारी... पढें यहां

Open in App

Lok Sabha Elections Result 2024: देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हो गए हैं। इसी के साथ ही तमाम नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है जिसका खुलासा 4 जून 2024 को होगा। सभी की नजरे अब चार जून पर टिकी है कि आने वाली सरकार देश में किसकी होगी। इस बीच, भारतीयचुनाव आयोग ने वोटों की गिनती से संबंधित बड़ा अपडेट साझा किया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य विधानसभाओं और विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से होगी।

इसमें कहा गया है कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की राज्य विधानसभा के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह 6 बजे शुरू होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) और रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के साथ मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।

कैसे देख पाएंगे मतगणना?

चुनाव निकाय ने कहा कि एसी/पीसी के लिए आरओ/एआरओ द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार मतगणना के रुझान और परिणाम ईसीआई वेबसाइट के साथ-साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

उपयोगकर्ता वोटर हेल्पलाइन ऐप से निर्वाचन क्षेत्रवार या राज्यवार परिणामों के साथ-साथ विजेता/अग्रणी या पिछड़ रहे उम्मीदवार का विवरण जानने के लिए उपलब्ध फ़िल्टर का उपयोग कर सकते हैं। चुनाव निकाय ने ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध रिटर्निंग अधिकारियों और मतगणना एजेंटों के लिए एक पुस्तिका भी जारी की है। 

मतगणना व्यवस्था, वोटों की गिनती की प्रक्रिया और ईवीएम/वीवीपीएटी के भंडारण के लिए आयोग के व्यापक निर्देश पहले से ही ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सीईओ/आरओ/डीईओ द्वारा रुझानों और परिणामों का स्थानीय प्रदर्शन डिजिटल डिस्प्ले पैनल के माध्यम से भी किया जा सकता है।

बता दें कि देश में 543 सीटों के लोकसभा मतदान और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विधानसभा के मतदान एक साथ हुए हैं। इस बार चुनाव आयोग ने सात चरणों मतदान कराए जिसका अंतिम चरण 1 जून 2024 था और अब वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024चुनाव आयोगभारतलोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो