लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों ने सीलिंग को बनाया चुनावी मुद्दा, जानिए क्या है व्यापारियों की राय

By भाषा | Updated: April 30, 2019 17:17 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राष्ट्रीय राजधानी में 12 मई को चुनाव होना है और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस अभियान को समाप्त करने का वादा किया है।

Open in App

राजधानी दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सीलिंग अभियान से प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा को देखते हुए जहां राजनीतिक दल इसे एक मुख्य चुनावी मसला बनाने जा रहे हैं वहीं व्यापारियों के एक धड़े का कहना है कि उनके लिए यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। 

राष्ट्रीय राजधानी में 12 मई को चुनाव होना है और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस अभियान को समाप्त करने का वादा किया है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति के आदेशानुसार, भाजपा नीत नगर निगम दिसंबर 2017 से ही सीलिंग अभियान चला रहे हैं। हालांकि, स्थानीय आटोमोबाइल पार्ट विक्रेता मनोज गर्ग चुनाव के इन वादों को लेकर बिल्कुल भी उत्साहित नहीं हैं।

जानिए क्या है व्यापारियों का कहना

सीलिंग अभियान के दौरान मनोज बहुत अधिक प्रभावित हुए थे । कश्मीरी गेट इलाके में स्थित दुकान की छत के एक हिस्से को ढहाये जाने के बाद उसमें हुई मरम्मत को दिखाते हुए गर्ग ने कहा, ‘‘हां, सीलिंग अभियान के दौरान मुझे समस्या हुई ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिए सीलिंग कोई मुद्दा नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे बड़ा मसला है और मैं इसी आधार पर मतदान करूंगा ।’’ गर्ग ने कहा कि आटोमोबाइल मार्केट में कई व्यापारी इस तरह की राय रखते हैं । 

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने सहमति जतायी कि सीलिंग अभियान से लाखों व्यापारियों ने दर्द महसूस किया है, लेकिन उन्होंने दावा किया उनमें से कुछ इस चुनाव में ‘‘सीलिंग के मुद्दे’’ की तुलना में ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा’’ के मसले को अधिक तवज्जो दे रहे हैं । दिल्ली पेपर मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सीलिंग अभियान ने ‘‘वास्तव में व्यापारियों की कमर तोड़ी है और इससे निराशा पैदा होना लाजिमी है क्योंकि यह आजीविका का मामला है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील