लाइव न्यूज़ :

देश ने सरकार के कार्यक्रमों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया: रघुवर दास

By भाषा | Updated: May 23, 2019 23:56 IST

दास ने कहा कि झारखंड में भी स्वार्थियों एवं भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बना जिसे प्रदेश की जनता ने नकार कर राज्य में नए अध्याय की शुरुआत की।

Open in App

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरूवार को यहां कहा कि देश ने सरकार के कार्यक्रमों एवं उसके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इतना बड़ा जनादेश दिया। मुख्यमंत्री दास ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं रणनीति के तहत सुरक्षा और विकास चुनाव का मुद्दा बना और जनता ने इस मामले में पूरी तरह भाजपा और उसके सहयोगियों पर भरोसा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो सहित विपक्षियों ने जिस प्रकार झूठ, फरेब की राजनीति की, जनता ने उसका सफाया कर दिया। दास ने कहा कि झारखंड में भी स्वार्थियों एवं भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बना जिसे प्रदेश की जनता ने नकार कर राज्य में नए अध्याय की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि जनता ने जातिवाद, संप्रदायवाद से ऊपर उठकर विकास को पसंद किया जो राष्ट्र के लिए शुभ संकेत है। दास ने दावा किया कि गुरुजी स्वयं चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे और कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ थे पर बेटे ने बाप का साथ नहीं दिया, इसलिए जनता ने भी उसका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब व्यक्तिवाद, वंशवाद, राजतंत्र नहीं चलेगा बल्कि लोकतंत्र चलेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो