लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: एनडीए की प्रचंड जीत के बाद LJP समर्थकों ने पीएम मोदी की तस्वीर पर चढ़ाए दूध

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2019 15:44 IST

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर लोजपा के कार्यकर्ताओं ने 101 लीटर दूध चढाया. इस दौरान वैदिक स्कूल के बच्चे भी शामिल रहे.

Open in App

लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद जीत से उत्साहित समर्थकों में पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के समर्थकों ने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया. 

लोजपा के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्रोचारण के बीच दुग्धाभिषेक किया और जीत का जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने मंत्र और शंखनाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को दूध से नहलाया. 

प्रधानमंत्री की तस्वीर पर लोजपा के कार्यकर्ताओं ने 101 लीटर दूध चढाया. इस दौरान वैदिक स्कूल के बच्चे भी शामिल रहे. इससे पहले एनडीए की जीत को लेकर मतगणना से एक दिन पहले भी लोजपा के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया था, वहीं जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एडवांस में लड्डू बांटे थे. यहां बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. 

राज्य की 40 में से 39 सीटों को एनडीए ने जीता है जिसमें भाजपा के खाते में 17, जदयू के खाते में 16 और लोजपा के खाते में 6 सीटें गई हैं. बिहार में जदयू-भाजपा ने 17-17, जबकि लोजपा ने 6 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लडा था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए