लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लालू परिवार का ट्वीट वार, जदयू ने दी नसीहत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2019 19:05 IST

राबड़ी देवी के एक बयान पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी किसी समाजसेवा में नहीं बल्कि चारा घोटाले के कई मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल गए हैं.

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजद अर्थात लालू परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर निशाना साधा. जेल में कैद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जहां आरक्षण की चोरी का आरोप लगाया, वहीं उनकी पार्टी राजद ने नियोजित शिक्षकों के खिलाफ आये फैसले के लिए केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खडा किया. जबकि लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद यादव को समाजसेवी और समाज सुधारक बताते हुए विपक्ष पर अनाप-सनाप बोलने का आरोप लगाया.

इधर, लालू के छोटे बेटे व पार्टी की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच अविश्वास गहरा जाने की बात कही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज ट्वीट कर कहा है कि ''चोर चौकीदार ने अब कुर्मी, पटेल, धानुक, कोयरी, कुशवाहा, मौर्य, दांगी व अहीर के आरक्षण की भी चोरी शुरू करवा दी है. इसके बाद अब ये पासवान, रविदास, जाटव, पासी, रजक, मांझी, नोनिया, बिंद, बेलदार, मल्लाह, निषाद, कहार, केवट, चंद्रवंशी, मंडल और आदिवासी का आरक्षण समाप्त करेंगे.''

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा है कि ''पांच चरणों के चुनाव में जनता जनार्दन के आपार समर्थन से सत्ता पक्ष के लोगन के नींद हराम हो गईल बा. ई लोग आपन आपा खोल देले बा और अनाब-सनाब भाषा के इस्तेमाल करता. ई लोग सपना में भी लालू जी जईसन समाज सेवी, समाज सुधार के गरियावता लोग. बाकी जनता सब जानता.'' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि ''

आगे के चुनाव में बिहार के संपूर्ण जनता गोलबंद होके गठबंधन के आपार समर्थन कर के ई लोग के जमानत जब्त कराई. ई लोग जनता के साथ धोखा कईलेबा. इनकर धोखा के जवाब में जनता गठबंधन के पक्ष में आपन मत देके उकरा जिताई. लालू जी के शुभकामना रउआ सब के साथ बा.''

जबकि नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने को लेकर राजद ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है. राजद ने ट्वीट कर कहा है कि ''भ्रम में ना रहें! बिहार के नियोजित शिक्षकों को झटका सर्वोच्च न्यायालय से नहीं, नीतीश-नरेंद्र मोदी की निरंकुशता और मिलीभगत से लगा है! इनके प्रिय उद्योगपतियों पर लुटाने और गबन करके भगाने के लिए खरबों हैं पर देश के भविष्य को पढाने और आत्मनिर्भर बनाने वालों के लिए धन नहीं है!''

इधर, तेजस्वी यादव ने भी केंद्र और राज्य सरकार के बीच अविश्वास गहराने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ''नीतीश जी और मोदी जी में अविश्वास बहुत गहरा गया है. दोनों एक-दूसरे को स्वार्थ, शक और संदेह से डील कर रहे हैं. अगर दोनों को एक दूसरे पर विश्वास है, तो मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर जनता को बतायें कि चुनाव बाद पलटी मारकर वो जनता की पीठ में छुरा नहीं घोपेंगे.''

वहीं, राबड़ी देवी के एक बयान पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी किसी समाजसेवा में नहीं बल्कि चारा घोटाले के कई मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल गए हैं. नीरज कुमार ने लालू यादव को छद्म समाजसेवी बताते हुए राबडी देवी को निश्चिंत रहने की नसीहत दी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब