लाइव न्यूज़ :

ऐतिहासिक जनमत पर बोले अमित शाह- ये सबका साथ, सबका विकास और शुद्ध राष्ट्रवाद की विजय

By भाषा | Updated: May 23, 2019 21:20 IST

शाह ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। 50 साल बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।’’

Open in App

लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ की विचारधारा के खिलाफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ और शुद्ध राष्ट्रवाद की जीत करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला और नकारात्मकता की पराजय हुई। 

शाह ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। 50 साल बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह विजय ‘टुकड़े टुकड़े विचारधारा’ के खिलाफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा की विजय है। यह विजय शुद्ध राष्ट्रवाद की विचारधारा की विजय है। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं। आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि देश के 17 राज्यों में जनता ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का आशीर्वाद भाजपा को दिया है।"

शाह ने कहा कि एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को जिताया है। दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को ‘बिग जीरो’ मिला है। पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर इतने जुर्म और अत्याचार के बाद भी 18 सीटें भाजपा ने जीती और पांच विधानसभा के उपचुनाव भी थे जहां चार सीटें भाजपा की झोली में आई। ये बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल के अंदर भाजपा वर्चस्व स्थापित करने वाली है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने साथ ही कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो जीतोड़ मेहनत की वह हमारी जीत का आधार बनी। पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए। करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद, उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत