लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "अभी तो आप 'मोदीजी' नहीं बने हैं और इतना अहंकार?", अरविंद केजरीवाल ने आरोपों में घेरा अमित शाह को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 21, 2024 15:03 IST

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है। इस बात पर आप इतने घमंडी हो गए कि लोगों को गालियां देना और धमकाना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल का दावा अमित शाह के भीतर बहुत "अहंकार" हो गया है अमित शाह इतने घमंडी हो गए कि लोगों को गालियां देना और धमकाना शुरू कर दियाअमित शाह पीएम नहीं बनेंगे क्योंकि 4 जून को जनता बीजेपी की सरकार नहीं बनवा रही है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए दावा किया कि उनके भीतर बहुत "अहंकार" हो गया हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित भाजपा की एक रैली में यहां के लोगों को "पाकिस्तानी" कहा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  दावा करते हुए कहा, ''कल अमित शाह ने दिल्ली में सार्वजनिक बैठक की, जिसमें 500 से कम लोग मौजूद थे। दिल्ली में उन्होंने देश के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सारे समर्थक पाकिस्तानी हैं।''

उन्होंने कहा, "मैं उनसे पूछना चाहता हूं दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को 62 सीटें, 56 फीसदी वोट देकर हमारी सरकार बनाई, क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दी हैं, क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं?”

इसके साथ अरविंद केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि अमित शाह ने दिल्ली के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली में आयोजित भाजपा की रैली में अमित शाह ने कहा था कि केजरीवाल और राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिनका भारत से ज्यादा समर्थन पाकिस्तान में है।

आप प्रमुख ने शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है। आप इस बात पर इतने घमंडी हो गए कि लोगों को गालियां देना और धमकाना शुरू कर दिया। आप अभी तक पीएम मोदी नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप पीएम नहीं बनेंगे, क्योंकि लोग 4 जून को बीजेपी की सरकार नहीं बना रहे हैं।''

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बाद सर्वेक्षणों का दावा है कि केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण संपन्न हो चुका है। चूंकि चुनाव हो रहे हैं और हम 4 जून के करीब हैं, मैं इतना दावे से कह सकता हूं कि बीजेपी यह चुनाव हार जाएगी। कई सर्वेक्षणों के अनुसार इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिल रही हैं।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४अरविंद केजरीवालअमित शाहआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyदिल्लीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप