लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "क्या मोदीजी चंद्रबाबू नायडू से कहेंगे कि मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए, क्या नायडू कहेंगे कि मैं मोदी की बात मानूंगा", ओवैसी ने किया सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2024 13:16 IST

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है और यह बात पूरी दुनिया जानती है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैमोदीजी मुसलमानों के आरक्षण के खिलाफ हैं, क्या चंद्रबाबू नायडू उनकी बात से सहमत हैंपीएम मोदी कहा रहे हैं कि मुसलमान हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र ले जाएंगे

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है और यह बात पूरी दुनिया जानती है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड को दिये इंटरव्यू में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा मुस्लिम आरक्षण जहां भी तेलंगाना, आंध्र में दिया गया या महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में देने की कोशिश की गई, वह धर्म के आधार पर नहीं दिया गया है। मुसलमानों के बीच जाति के सामाजिक, पारस्परिक और शैक्षिक पिछड़ेपन का एक अनुभवजन्य अध्ययन है।

ओवैसी ने कहा, "मुस्लिमों को अध्ययन के आधार पर आरक्षण दिया गया है। अब भाजपा यह गलत संदेश फैला रही है कि किसी को हिस्सा नहीं दिया गया या उनसे हिस्सा ले लिया गया। ये बिल्कुल गलत है। यह असंवैधानिक नहीं है। जब वे संयुक्त आंध्र में एन चंद्रबाबू नायडू के साथ गठबंधन में थे, तो आरक्षण जारी रहा। अब मोदी अपने सहयोगी नायडू से क्या कहेंगे कि हमें आरक्षण नहीं देना चाहिए या फिर नायडू ईमानदारी से खड़े होकर कहेंगे कि मैं मोदी की बात नहीं मानूंगा?"

एआईएमआईएम चीफ ने कहा, "पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुसलमानों को 'गुजपति' कहा। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं के मंगलसूत्र मुसलमानों ले जाएंगे। उनका यह बयान भाजपा के नकारात्मक रूप को उजागर क रहा है।"

ओवैसी ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, "वो जब भी हैदराबाद में उतरते हैं तो उनके पेट में दर्द होने लगता है और पेट का दर्द तभी कम होता है जब वह एमआईएम की बात करें, तेलंगाना को अवैध प्रवासियों या रोहिंग्याओं का अड्डा बताएं और इनसे मुक्ति की बात करें। बीजेपी यह सालों से करती रही है और हमारे लिए यह कोई नई बात नहीं है। पिछले नगर निगम चुनाव में शाह ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था और भाजपा बुरी तरह हार गई थी। इस बार भी हैदराबाद की जनता 13 मई को करारा जवाब देगी।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीBJPएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील