लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "जो औरंगजेब के रास्ते पर चलेंगे, उन्हें बुलडोजर से निपटा दिया जाएगा", योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 31, 2024 08:00 IST

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग मुगल बादशाह औरंगजेब के रास्ते पर चलेंगे, उन्हें बुलडोजर से "स्थायी रूप से निपटा" दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजो लोग औरंगजेब के रास्ते पर चलेंगे, उन्हें बुलडोजर से "स्थायी रूप से निपटा" दिया जाएगायोगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला करते हुए करते हुए दी चेतावनी सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो मुसलमानों को ओबीसी का अधिकार दे देगी

शिमला: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए दावा किया कि वो पूरे भारत में तालिबान व्यवस्था और शरिया कानून लागू करना चाहती है। हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में औरंगजेब की आत्मा समा गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम योगी ने कहा, "कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का दस्तावेज है। वे देश में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं और तालिबान प्रणाली लागू करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो लड़कियां स्कूल नहीं जा सकेंगी और महिलाएं बुर्का पहनकर घर के अंदर रहने को मजबूर होंगी।"

इसके साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर जजिया कर के समान कर लगाने की मांग करने का भी आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग मुगल बादशाह औरंगजेब के रास्ते पर चलेंगे, उन्हें उनके बुलडोजर से "स्थायी रूप से निपटा" दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी के नेता शोक में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं का दावा है कि मंदिर बेकार है।

सीएम योगी ने कहा, "भगवान राम अब अयोध्या में अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। जहां पूरी दुनिया और सनातन धर्म का हर अनुयायी बहुत खुश था, वहीं कांग्रेस में भारी शोक है। कांग्रेस ने अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। अब भी उनके नेता कहते हैं कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था और उनके सहयोगी राम मंदिर को बेकार बताकर खारिज कर रहे हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाला इंडिया गुट सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने विपक्षी दल पर तंज कसते हुए कहा, "अगर वे खुद को एकजुट नहीं कर सकते, तो देश को कैसे एकजुट करेंगे?"

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस का कहना है कि अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों को पिछड़ी जातियों का अधिकार देंगे। यूपीए सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देने के लिए जस्टिस रंगनाथ मिश्रा और सच्चर समिति का गठन किया। हमने तब इसका विरोध किया था। राहुल गांधी एक झटके में गरीबी खत्म करने की बात कर रहे हैं। उनकी दादी ने 1970 में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था और अब 54 साल बाद उनका पोता भी वही नारा दे रहा है।''

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगाइयों और माफियाओं के खिलाफ योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जोरदार तरीके से चल रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 1 जून को समाप्त होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र