लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "यह 'जुमलेबाज' सरकार है, कभी जनता के लिए खड़ी नहीं होती", ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 3, 2024 07:09 IST

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी करती है और यह कभी भी जरूरत या आपदा के समय लोगों की मदद नहीं करती है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर किया जबरदस्त हमलाममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी करती हैउन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी भी जरूरत या आपदा के समय लोगों की मदद नहीं करती है

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते मंगलवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी करती है और यह कभी भी जरूरत या आपदा के समय लोगों की मदद नहीं करती है।

पश्चिम बंगाल के जलुपाईगुड़ी के मर्सी फेलोशिप चर्च में बोलते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार कभी भी, किसी के साथ किसी भी तरह का पक्षपात नहीं करती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चर्च में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने सोचा था कि मैं यह नहीं कहूंगा लेकिन वास्तव में केंद्री की सरकार जुमलेबाज है। केंद्र ने बीते सोमवार को आरबीआई के साथ बैठक की। यहां निष्पक्षता कहां है? निष्पक्ष चुनाव का मतलब है कि लोकतंत्र में सभी को न्याय मिलना चाहिए। हम कभी नहीं चाहते हैं कि किसी भी तरह की राहत में पक्षपात हो। हमारी सरकार मानवतावादी है। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को जान और पैसे देने के लिए कैसे कहा? मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरह का कुछ भी करने के लिए नहीं कहा। भाजपा कभी भी जरूरत और आपदा के समय लोगों के साथ खड़ी नहीं हुई है।“

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बंगाल के चाय बागान श्रमिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कंपनियां अब उनकी चाय की पत्तियां नहीं खरीद रही हैं। सीएम बनर्जी ने कहा, "आज, मुझे पता चला कि चाय बागानों से जुड़े लगभग 10,000 लाख श्रमिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कंपनियां अब उनकी चाय की पत्तियां नहीं खरीद रही हैं, कंपनियां कह रही हैं कि चाय पत्तियों में कीटनाशक हैं। यह चुनावों के ठीक करीब किया गया है। लोगों को हो सकता है याद हो कि पिछली बार पीएम मोदी ने कहा था कि वह छह चाय बागानों का उद्घाटन करेंगे। क्या यह अभी हो रहा है?"

ममता बनर्जी ने कहा, "चूंकि आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए मैं इस बारे में विस्तार से नहीं बता सकता कि हम क्या कर सकते हैं। हालांकि, मैं प्रशासन से पूछूंगा और जानकारी सही स्थानों पर पहुंचाऊंगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन श्रमिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यदि किसी को बताया जाता है कि किसी की ज़मीन पर कीटनाशकों के अंश पाए गए हैं, तो उस व्यक्ति को अन्य व्यवसाय आज़माने के लिए 2-3 महीने का समय दिया जाना चाहिए। उन्हें बेरोजगार नहीं किया जा सकता है। वैसे भी, देश में करोड़ों शिक्षित और बेरोजगार युवा हैं।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा कभी भी शांति का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "हमने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले हैं। हमने अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में नए जिले बनाए हैं और साथ ही धुपगुड़ी में एक नया उप-मंडल बनाया है। रोजगार सृजन हो रहा है। मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि हिल्स और जंगल महल फल-फूल रहे हैं।"

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "इस बात को हमेशा याद रखें कि हिंसा शांति का विकल्प कभी भी नहीं हो सकती। त्योहार आते हैं और जाते हैं लेकिन मैं सभी से एक-दूसरे का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४ममता बनर्जीMamata West Bengalनरेंद्र मोदीTrinamoolTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप