लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "यूपी में मोदी-योगी सत्ता के खिलाफ बेहद मजबूत लहर है, इंडिया गठबंधन कम से कम 40 सीटें मिलेगी", रामगोपाल यादव ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 15:18 IST

सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। इंडिया गठबंधन यूपी में कम से कम 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर हैसपा नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में कम से कम 40 सीटों पर जीत हासिल करेगीयादव ने कहा कि यदि दूसरा देश होता तो चंदे के बदले ठेका देने वाली सरकार को हटा दिया जाता

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियायी दलों के बीच बयानों का घमासान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा बीते शनिवार को घोषित किये गये लोकसभा चुनाव की अधिसूचना में बताया गया है कि मतदान सात चरणों में होगा और यह 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होगा और चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। गठबंधन की स्थिति यूपी में बहुत अच्छी होगी और हम कम से कम 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे, जिन पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।"

सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने चुनावी बांड के मुद्दे पर कहा, "लोग कहते हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है लेकिन इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया के किसी भी हिस्से में कभी नहीं हुआ। वे ईडी से छापेमारी करवाते हैं और चंदा देने के बाद कार्रवाई बंद कर देते हैं।"

उन्होंने कहा, ''कोई और देश होता तो अब तक चंदे के बदले ठेका देने वाली ऐसी सरकार को हटा दिया गया होता।''

दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता की गिरफ्तारी पर बोलते यादव ने आरोपों के शिकंजे में ईडी और सीबीआई को खड़ा करते हुए कहा, "जांच एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती है, भाजपा के नेताओं के खिलाफ नहीं।"

रामगोपाल यादव ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि राज्य में कोई बेरोजगारी नहीं है, लेकिन 68 लाख लोगों ने 50,000 पुलिस नौकरियों के लिए आवेदन किया है। वे प्रश्न पत्र लीक करते हैं क्योंकि वे नौकरी नहीं देना चाहते हैं।"

उन्होंने आरोपों की कड़ी में आगे दावा किया कि बीजेपी राम के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावा किया, "लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराना भाजपा में टिकट पाने की योग्यता बन गई है। जितना संभव हो उतने लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराएं और टिकट पाएं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र