लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: दक्षिण भारत में गठबंधन की उम्मीद, पन्नीरसेल्वम और दिनाकरण से भाजपा ने शुरू की बातचीत, 39 सीट पर खास नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 12:50 IST

Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम तथा अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के संस्थापक टीटीवी दिनाकरण ने दो दिन पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग अन्नाद्रमुक का चुनाव चिह्न ‘दो पत्ती’ उन्हें आवंटित करेगा। सीट बंटवारे पर बातचीत मंगलवार देर रात शुरू हुई और आज सुबह तक जारी रही।पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनके उम्मीदवार ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम तथा अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के संस्थापक टीटीवी दिनाकरण ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनके उम्मीदवार ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्वाचन आयोग अन्नाद्रमुक का चुनाव चिह्न ‘दो पत्ती’ उन्हें आवंटित करेगा। सीट बंटवारे पर बातचीत मंगलवार देर रात शुरू हुई और आज सुबह तक जारी रही। पन्नीरसेल्वम और दिनाकरण ने दो दिन पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की थी।

दोनों नेताओं ने भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई और अन्य शामिल थे। पन्नीरसेल्वम ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राजग एक ‘‘बड़ा गठबंधन’’ है और ऐसा हो सकता है कि दो-तीन लोग (दल) एक ही निर्वाचन क्षेत्र की मांग करें। उन्होंने कहा कि बातचीत से कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न का ‘दावा’ करेंगे, पन्नीरसेल्वम ने कहा ‘यकीनन’। उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘दो पत्ती’ (निर्वाचन आयोग से) मांगेंगे, हमें वह चुनाव चिह्न मिलेगा और हम केवल उसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।’’ शहर के आरके नगर विधानसभा क्षेत्र में 2017 के उपचुनाव में ‘प्रेशर कुकर’ चुनाव चिह्न पर निर्दलीय के रूप में जीत हासिल करने वाले दिनाकरण ने कहा कि वह आने वाले चुनावों में भी इसी चुनाव चिह्न को प्राथमिकता देंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो