लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: संजय राउत ने भाजपा के अमरावती उम्मीदवार नवनीत राणा को कहा 'डांसर'

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2024 21:43 IST

Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता से नेता बनी नवनीत राणा 2019 में पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय के रूप में चुने गई थीं और अब वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने नवनीत राणा को "डांसर" कहकर विवाद खड़ा कियाराणा 2019 में पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय के रूप में चुने गई थींअब वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को अमरावती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नवनीत राणा को "डांसर" कहकर विवाद पैदा कर दिया। अभिनेता से नेता बनी राणा 2019 में पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय के रूप में चुने गई थीं और अब वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

राउत ने कहा, "यह लड़ाई कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े और उस तथाकथित नाची के बीच नहीं है, बल्कि यह लड़ाई महाराष्ट्र और नरेंद्र मोदी के बीच है। यह लड़ाई मोदी और उद्धव ठाकरे, मोदी और शरद पवार, मोदी और राहुल गांधी के बीच है।” शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद ने राणा के खिलाफ खड़े कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े के समर्थन में अमरावती में एक अभियान रैली को संबोधित करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की। शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस की सहयोगी है।

भाजपा के मुखर आलोचक राउत ने मतदाताओं से राणा को हराने के लिए कहा। राउत ने कहा, "उसने (2022 में एक आंदोलन के दौरान) बलपूर्वक 'मातोश्री' (मुंबई में सेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का निवास) में प्रवेश करने की कोशिश की। उसने हमें चुनौती दी और हिंदू धर्म के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह प्राथमिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व है कि शिवसेना समर्थक उन्हें चुनाव में हराएं।'' विदर्भ क्षेत्र के अमरावती में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

राउत की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना की सदस्य मनीषा कायंदे ने कहा, "भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की तरह, संजय राउत को भी चुनाव आयोग द्वारा फटकार लगाई जानी चाहिए।" 

दो दिन पहले चुनाव आयोग ने हेमा मालिनी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सुरजेवाला को 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने से रोक दिया था। कायंडे ने कहा, ''राउत की भाषा उन महिलाओं के प्रति उनकी नापसंदगी को उजागर करती है जो अपने चुने हुए क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।''

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग को अभियान के दौरान रैलियों को संबोधित करने से राउत पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और उन्हें सबक सिखाना चाहिए। पूरे अभियान अवधि के दौरान राउत को मीडिया में कोई भाषण या साक्षात्कार देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नवनीत राणाअमरावतीमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४संजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविपक्षी मोर्चे पर एक संजय राऊत का न होना!, महाराष्ट्र सरकार को हर तरह से कठघरे में खड़ा किया होता

भारतसंजय राउत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, एक्स पर दी जानकारी, पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

भारतकानून का कोई डर नहीं बचा, बेटियां और महिला सुरक्षित नहीं?, संजय राउत ने सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने किया हमला

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनावः गठबंधन की अटकलें अब और तेज, राज और उद्धव ठाकरे फिर से मिले

क्रिकेट'ये लोग देश को नौटंकी दिखा रहे हैं..': संजय राउत ने एशिया कप में PAK पर जीत के बाद हैंडशेक कंट्रोवर्सी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद