लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस सांसद के यहां 355 करोड़ रुपये बरामद हुए, राहुल बाबा बताएं वो पैसे किसके हैं?", अमित शाह ने वायनाड के सांसद से किया सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2024 14:09 IST

अमित शाह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से 355 करोड़ रुपये मिलते हैं। क्या राहुल बाबा देश के लोगों को बताएंगे किसका पैसा है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की नीति है कि इस देश को दो हिस्सों दक्षिण भारत और उत्तर भारत में बांट दिया जाएगृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहाउन्होंने कहा कि बीजेपी अब इतनी मजबूत है कि कांग्रेस दूसरी बार देश का बंटवारा नहीं कर पाएगी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी पर जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस नेता हमारी परंपरा को जानते हैं और न ही उसका सम्मान करते हैं।

समाचार चैनल न्यूज 18 की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि इस देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी इस बात को नहीं जानते कि वो क्या कर रहे हैं। इस देश की महिला शक्ति पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। नारी शक्ति ने फैसला किया है कि इस बार वे चुनाव में राहुल गांधी को अपनी असली ताकत दिखाएंगी। राहुल गांधी को नारी शक्ति के बारे में कुछ नहीं नहीं और न ही वो हमारी परंपराओं का सम्मान करते हैं। हजारों वर्षों से हमारे देश में मां शक्ति को सबसे बड़ी शक्ति माना जाता है। मां के आशीर्वाद से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं हो सकता और बहन के स्नेह से बड़ा कोई स्नेह नहीं हो सकता।''

अमित शाह ने पारंपरिक तौर पर विपक्षी दल को निशाने पर लेते हुए कहा, "कांग्रेस की नीति है कि इस देश को दो हिस्सों दक्षिण भारत और उत्तर भारत में बांट दिया जाए लेकिन राहुल गांधी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब बीजेपी इतनी ताकतवर है कि कांग्रेस दूसरी बार देश का बंटवारा नहीं कर पाएगी और देश के टुकड़े नहीं होने देगी।''

कांग्रेस पर हमले के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष के सबसे तीखे मुद्दे चुनावी बॉन्ड पर बड़ी ही साफगोई से कहा कि यह सत्य है कि चुनावी बॉन्ड से भाजपा को 6,200 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को मिले चंदे की बात करें तो उन्हें 6,200 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे ऊपर आरोप है कि हमें बहुत सारा चंदा मिला है, यह झूठ है। हमें 6,200 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि राहुल बाबा के नेतृत्व वाले भारतीय गठबंधन को 6,200 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। हमारे पास लोकसभा में 303 सीटें हैं और 17 राज्यों में सरकार है, लेकिन कोई बताए कि विपक्षी गठबंदन इंडिया के पास कितनी सीटें हैं?”

इसके साथ अमित शाह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद काले धन के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा, "ईडी द्वारा जब्त की गई सभी संपत्तियों में से केवल 5 प्रतिशत राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की हैं, बाकी काले धन वाले लोगों की हैं। हालांकि जो संपत्तियां जब्त की गई हैं वे राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की हैं और काला धन भी है। लेकिन वे चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। यह एकदम साफ है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और वह जेल जाएगा।"

गृहमत्री ने कहा, "ममता के मंत्री के घर से 51 करोड़ रुपये मिलते हैं, कांग्रेस सांसद के घर से 355 करोड़ रुपये मिलते हैं और वे कहते हैं कि कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। क्या राहुल बाबा देश के लोगों को बता सकते हैं कि यह  किसका पैसा है और कहां जा रहा है? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसBJPप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए