लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में किया रोड शो, उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2024 20:38 IST

PM Modi road show Patna: पीएम मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रथ पर मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजधानी पटना में रोड शो किए जाने के दौरान सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ापीएम मोदी ने ना सिर्फ बिहार में पहला रोड शो किया, बल्कि सबसे लंबा रोड शो भी रहाउन्होंने यहां करीब 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजधानी पटना में रोड शो किए जाने के दौरान सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग मोदी- मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने ना सिर्फ बिहार में पहला रोड शो किया, बल्कि सबसे लंबा रोड शो भी रहा। पीएम मोदी ने लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रथ पर मौजूद थे।

पटना में जिस रूट से पीएम मोदी का रोड शो गुजरा, वहां लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पटना के भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो पीरमुहानी, उमा सिनेमा, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन जाकर समाप्त हुआ। पीएम मोदी के रोड शो के लिए सड़कों पर की गई बैरिकेडिंग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे थे। प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पूरा पटना भगवामय हो गया। पीएम मोदी के रोड शो शुरू होने के कई घंटे पहले से ही पटना के सड़कों पर लोग उतर आए थे। सभी पीएम मोदी को देखने के लिए लोग इतने उत्साहित थे कि उन्हें गर्मी का भी अहसास नही हो रहा था। उधर पटना के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवा रंग का बैनर-पोस्टर लगा लिया था। जिसमें लिखा था "मेरा घर-मोदी जी का घर"। जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा था। 

भट्टाचार्य रोड से लेकर बाकरगंज तक जितने भी मकान हैं, वहां ये बैनर दिखाई दे रहे थे। सभी मकानों में रंग-बिरंगे लाइट्स भी लगाये गए थे। जिसे देखकर दिपावली का आभास हों रहा था। जिस रास्ते से मोदी जी ने रोड शो किया उस रास्ते में रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों किनारे बैरिकेडिंग के अंदर खड़े लोग पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा भी कर रहे थे। वहीं, पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए थे। 

एयरपोर्ट पर 100 अतिरिक्त सीआईएसएफ जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही हरेक वाच टावर के बीच में भी जवानों की तैनाती की गई थी। पुराने और न्यू टर्मिनल भवन से भी नजर रख जा रही थी। पीएम मोदी पटना पहुंचते ही पहले राजभवन गए और जलपान किया। इसके बाद पटना शहर में आयोजित रोड शो में भाग लिया। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम किया। अगली सुबह वो सबसे पहले पटना साहिब जाएंगे, जहां वो मत्था टेकेंगे। इसके बाद पीएम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील