लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने बनारस डीएम के सामने भरा पर्चा, देखिए नामांकन की तस्वीरें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2024 12:30 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संभावित तीसरे कार्यकाल के लिए काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम को अपना नामांकन पत्र सौंपाप्रधानमंत्री मोदी पर्चा भरने के बाद सिगरा स्थित रुद्राक्ष सेंटर के लिए रवाना हो गए हैंनामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लिया था

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संभावित तीसरे कार्यकाल के लिए काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन कक्ष में प्रधानमंत्री के साथ नामांकन प्रस्तावक भी मौजूद थे। पर्चा भरने के बाद पीएम सिगरा स्थित रुद्राक्ष सेंटर के लिए रवाना हो गए हैं।

इससे पूर्व पीएम मोदी के कचहरी पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा' का नारा भी लगाया।

नामांकन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा समेत एनडीए दलों के कई दिग्गज भी पहुंचे हैं। मोदी के नामांकन में शामिल होने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व एनडीए के अन्य तमाम नेता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच चुके हैं।

एनडीए नेताओं में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, 'हम' पार्टी के जीतन राम मांझी, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, रामदास अठावले, पवन कल्याण समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी के नामांकन के चार प्रस्तावक भी डीएम दफ्तर पहुंच चुके हैं। प्रस्तावकों के नाम पर देर शाम मुहर लगी।

वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Loksabha) के नामांकन करने की आज अंतिम तारीख है। वाराणसी लोकसभा सीट से अब तक कुल 14 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं अंतिम दिन को देखते हुए कई अन्य लोगों के भी आज नामांकन करने की संभावना है। जिसे लेकर बनारस का सियासी पारा चरम पर है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटvaranasi-pcBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?