लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पैर के अंगूठे से दबाया EVM का बटन, पैर पर ही लगी अमिट स्याही, गुजरात में दिखा ये दृश्य, वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2024 14:29 IST

गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान तीसरे चरण में ही हो रहा है। लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकल कर वोट कर रहे हैं। इसी दौरान नाडियावाड में एक खास दृश्य देखने को मिला। एक मतदाता अंकित सोनी ने यहां एक मतदान केंद्र पर अपने पैरों से वोट डाला।

Open in App
ठळक मुद्दे देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान जारीगुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान तीसरे चरण में ही हो रहा हैएक मतदाता अंकित सोनी ने यहां एक मतदान केंद्र पर अपने पैरों से वोट डाला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान जारी है। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान तीसरे चरण में ही हो रहा है। लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकल कर वोट कर रहे हैं। इसी दौरान नाडियावाड में एक खास दृश्य देखने को मिला। एक मतदाता अंकित सोनी ने यहां एक मतदान केंद्र पर अपने पैरों से वोट डाला।

एक हादसे में अपने दोनों हाथ गवां चुके अंकित सोनी ने पैर के अंगूठे से ही ईवीएम का बटन दबाया और वोट के बाद लगाई जाने वाली अमिट स्याही भी उनके पैर के अंगूठे पर ही लगाई गई। अपने मत का प्रयोग करने के बाद अंकित सोनी ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले बिजली के झटके के कारण अपने दोनों हाथ खो दिए थे। फिर शिक्षकों और गुरु के आशीर्वाद से स्नातक, सीएस किया। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे बाहर आएं और मतदान करें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शाह ने नारणपुरा इलाके में मतदान केंद्र पर जाते हुए लोगों का अभिवादन किया, उनसे बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, पुत्र जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। 

तीसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम की चार और गोवा की दो सीट के चुनाव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर मतदान होगा। उप्र में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024वायरल वीडियोगुजरातअमित शाहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम