लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "ममता सरकार 'जानबूझकर' नरेंद्र मोदी की बर्धमान रैली की इजाजत नहीं दे रही है", दिलीप घोष ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2024 08:17 IST

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि सूबे की ममता बनर्जी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई को बर्धमान में प्रस्तावित चुनावी रैली की इजाजत नहीं दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी सरकार नरेंद्र मोदी की 3 मई को बर्धमान में प्रस्तावित रैली की इजाजत नहीं दे रही हैपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने घेरा ममता सरकार को अगर हमें प्रधानमंत्री की रैली के लिए अनुमति नहीं मिली तो हम अदालत जाने के लिए मजबूर होंगे

पूर्व बर्धमान: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने बीते सोमवार को दावा किया कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई को बर्धमान में प्रस्तावित चुनावी रैली की इजाजत नहीं दे रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घोष ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर तृणमूल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए इजाजत नहीं देती है तो बीजेपी अदालत जाने को 'मजबूर' होगी।"

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी 3 मई को बर्धमान में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं। अपनी सभा के लिए उपयुक्त मैदान की तलाश करते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने दो मैदानों को चुना है लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार मोदी की सभा के लिए जानबूझकर अनुमति नहीं दे रही है। लेकिन यह तय है कि अगर हमें प्रधानमंत्री की रैली के लिए अनुमति नहीं मिली तो हम अदालत जाने के लिए मजबूर होंगे।"

मालूम हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की तारीख चौथे चरण में 13 मई को है। पश्चिम बंगाल लोकसभा में 42 सीटों के साथ तीसरा सबसे अधिक सीटों वाला राज्य है, इससे पहले 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश और 40 सीटों वाला महाराष्ट्र है।

बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में, भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष को इस पैटर्न को पलटने और अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। साल 2009 में अपनी स्थापना के बाद से, बर्धमान-दुर्गापुर ने पिछले तीन चुनावों में सीपीआई (एम), टीएमसी और बीजेपी प्रतिनिधियों को एक-एक बार लोकसभा में भेजा है।

साल 2019 के चुनाव में भाजपा के एसएस अहलूवालिया ने लगभग 3,000 वोटों के मामूली अंतर से टीएमसी से सीट जीत ली, जिससे यह भाजपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण युद्ध का मैदान बना हुआ है। राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में घोष के कार्यकाल के दौरान, पार्टी ने 2019 में 18 लोकसभा सीटें जीतीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४ममता बनर्जीMamata West Bengalनरेंद्र मोदीTrinamool CongressBJPNarendra ModiDilip Ghosh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?