लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 17, 2024 08:42 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल जेल में अपना दिमाग खो बैठे हैं। उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना हजारे ने विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल जेल में अपना दिमाग खो बैठे हैंउन्होंने उस कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना हजारे ने विरोध किया थाअन्ना हजारे इस विश्वासघात के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे, आप पार्टी अब भ्रष्ट लोगों से घिर गई है

बांदा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर कड़ा पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि केजरीवाल जेल में अपना दिमाग खो बैठे हैं। उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना हजारे ने विरोध किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "केजरीवाल, जिन्होंने अन्ना हजारे की आकांक्षाओं को चकनाचूर कर दिया और भ्रष्टाचारियों का साथ दिया, अब मुझे निशाना बना रहे हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना ने विरोध किया था।"

सीएम योगी ने ये टिप्पणी बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने जनता से इस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिप्पणी की कि जेल में बंद रहने के दौरान केजरीवाल को संभवतः एहसास हुआ कि उनका कारावास अनिश्चितकालीन हो सकता है। योगी ने कहा, "उन्होंने अन्ना हजारे की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। उनके आंदोलन से जिस तरह की राजनीति पैदा हुई है, उसे देखना अन्ना के लिए निराशाजनक होगा। अन्ना हजारे उन्हें इस विश्वासघात के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। सत्ता संभालने के बाद से आम आदमी पार्टी भ्रष्ट लोगों से घिर गई है।"

सीएम योगी ने मजाकिया लहजे में कहा कि केजरीवाल के जेल में होने से दिल्ली के लोगों को राहत महसूस हुई, उनकी भी 'खांसी' कम हो गई हो, लेकिन रिहाई के बाद फिर से उनकी 'खांसी' बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में तिंदवारा विधानसभा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की दिशा को आकार देने में इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "इस विधानसभा ने न केवल राज्य के लिए एक मुख्यमंत्री बल्कि देश के लिए एक प्रधानमंत्री भी दिया है। जब मुझे यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, तो मुझे इसमें शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस, आप और राजद जैसी पार्टियां पर हमला करते हुए उन्हें एक ही श्रेणी का बताया।

उन्होंने कहा, "जब वे सत्ता में आते हैं, तो आम आदमी का शोषण करते हैं। सौभाग्य से हमने भारत का परिवर्तन देखा है। कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को लाभ होने से विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। 80 करोड़ गरीब राशन का लाभ उठा रहे हैं, 50 करोड़ लोग उनके जन-धन खाते खोले गए, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला, 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण हुआ, 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला, 4 करोड़ गरीबों के लिए घर बनाए गए। ये मोदी की गारंटी हैं।''

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालयोगी आदित्यनाथBJPकांग्रेसअन्ना हजारे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए