लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "शिवाजी ने जैसे मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, पीएम मोदी भी आज की तारीख में उसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं", बसवराज बोम्मई ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2024 07:39 IST

भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि पीएम मोदी महान शिवाजी महाराज के अनन्य शिष्य हैं। शिवाजी ने जो लड़ाई मुगलों के खिलाफ लड़ी थी, मोदी भी उसी तरह की लड़ाई आज की तारीख में लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि पीएम मोदी महान शिवाजी महाराज के अनन्य शिष्य हैंशिवाजी ने जो लड़ाई मुगलों के खिलाफ लड़ी, मोदी भी उसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैंमराठा समुदाय देशभक्त है, उसे देश के विकास के लिए मोदी का हाथ मजबूत करना चाहिए

हावेरी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों के लिए लड़ रहे हैं।

गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने बीते शनिवार को हावेरी में आयोजित मराठा समाज की बैठक में बोलते हुए कहा कि मराठा समाज के साथ उनके खुद के बेहद मधुर संबंध हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता बोम्मई ने बैठक में कहा, "मैं हुबली के मराठा गली में पला-बढ़ा हूं और इस समुदाय के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान शिवाजी महाराज के अनन्य शिष्य हैं। शिवाजी ने जो लड़ाई मुगलों के खिलाफ लड़ी थी, पीएम मोदी भी उसी तरह की लड़ाई आज की तारीख में लड़ रहे हैं। मराठा समुदाय देशभक्त है और उन्हें देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में जब उनकी सत्ता में थी, तब उन्होंने मराठा सामुदायिक विकास निगम की स्थापना की और उसके लिए 100 करोड़ रुपये दिया था।

बोम्मई ने कहा, "निगम का उपयोग 27000 छात्रों को छात्रवृत्ति देने और गंगा कल्याण योजना के तहत बोरवेल सिंक करने के लिए वित्त पोषण करने के लिए किया गया था। मैं हमेशा से मराछा समुदाय के साथ रहा हूं और आगे भी आपकी मांगों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करता रहूंगा।"

मालूम हो कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होना है, पहले चरण का मतदान बीते शुक्रवार 26 अप्रैल को संपन्न हुआ, जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 मई को संपन्न होना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतारे गए बसवराज बोम्मई हर समुदाय का समर्थन जुटाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटक लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?