लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की लड़ाई में इंडिया ब्लॉक फंसा, सीटों के बंटवारे को लेकर जम्‍मू कश्‍मीर में पेंच

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2024 11:04 IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के यह कहने के कुछ घंटों बाद कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पीडीपी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंक दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटें हैं जिनमें दो जम्मू क्षेत्र से हैं, जबकि एक लद्दाख में हैपिछले चुनावों में, नेकां ने कश्मीर में सभी तीन सीटें जीती थींभाजपा ने जम्मू की दो सीटें और लद्दाख की एकमात्र सीट हासिल की थी

जम्‍मू: जम्‍मू कश्‍मीर में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया ब्‍लाक नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी की लड़ाई के बीच फंस गया है। हालांकि इंडिया ब्‍लाक के नेताओं का कहना है कि मामला जल्‍द सुलझा लिया जाएगा पर नेकां और पीडीपी के रूख को देखते हुए यह संभव नहीं लग पा रहा है। नतीजतन विधानसभा चुनावों के दौरान होने वाले संभावित गठबंधन पर भी इस लड़ाई का साया आन पड़ा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के यह कहने के कुछ घंटों बाद कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पीडीपी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंक दी है। उसने यह घोषणा भी की है कि वह पार्टी से परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगी। दरअसल नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ सीट बंटवारे के समझौते पर सहमत नहीं होंगे और उनकी यह घोषणा विपक्षी इंडिया गुट के लिए एक झटका है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में सभी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एकतरफा निर्णय लेने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस की आलोचना भी की है और नेकां पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) को एक "मजाक" में बदलने का आरोप लगाया है। जानकारी के लिए पीएजीडी पांच राजनीतिक दलों का गठबंधन है जो जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति की बहाली की मांग कर रहा है, जिसे केंद्र ने 2019 में रद्द कर दिया था।

अब 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बातचीत कथित तौर पर अनंतनाग सीट के लिए पीडीपी की मांग पर रुकी हुई है, जो वर्तमान में नेकां के पास है लेकिन 2004 और 2014 में महबूबा मुफ्ती ने जीती थी। हालांकि इसे 1998 में पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने भी जीता था जब वह कांग्रेस के साथ थे। हालांकि जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम नबी मोंगा कहते थे कि आगामी संसदीय चुनावों के लिए जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है।वे दावा करते थे कि जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच कोई असहमति नहीं है।

जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटें हैं जिनमें दो जम्मू क्षेत्र से हैं, जबकि एक लद्दाख में है। पिछले चुनावों में, नेकां ने कश्मीर में सभी तीन सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने जम्मू की दो सीटें और लद्दाख की एकमात्र सीट हासिल की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलोकसभा चुनाव 2024BJPनेशनल कॉन्फ्रेंसPDP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप