लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मैं धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं दूंगा, कांग्रेस पहले ही धर्म के आधार पर देश को बांट चुकी है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 17, 2024 10:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान संविधान में संशोधन करने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार की जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने संविधान में बदलाव को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार की जमकर आलोचना की पीएम मोदी ने दावा किया कि गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने संविधान के साथ छेड़छाड़ कीपीएम मोदी ने कहा कि यह जवाहरलाल नेहरू थे, जिन्होंने संविधान में पहला संशोधन लाया था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान संविधान में संशोधन करने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार की आलोचना की। पीएम मोदी ने दावा किया कि गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की।

समाचार चैनल इंडिया टुडे के अनुसार विपक्ष के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा 400 लोकसभा सीटें मिलने पर संविधान बदलने की योजना बना रही है, पीएम मोदी ने कहा कि यह जवाहरलाल नेहरू थे, जिन्होंने संविधान में पहला संशोधन लाया था। उन्होंने कहा कि नेहरू अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए संशोधन लाए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अदालत के फैसले पलट दिये।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह सवाल जो पूछा जाना चाहिए कि संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाला पहला व्यक्ति कौन था? पंडित नेहरू ने संविधान में पहला संशोधन किया था ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित किया जा सके। फिर उनकी बेटी(इंदिरा गांधी ने एक संशोधन लाकर अदालत के फैसले को पलटा फिर उनके बेटे राजीव गांधी ने शाहबानो के फैसले को पलट दिया।"

पीएम मोदी ने 2013 में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश की प्रति फाड़ने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोलाय़ उन्होंने कहा कि गांधी परिवार रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहा है।

नरेंद्र मोदी ने कगा, "गांधी परिवार में बाद में राहुल गांधी आए, उस समय ये परिवार रिमोट से मनमोहन सरकार चल रहा था। संविधान के अनुसार गठित एक कैबिनेट ने निर्णय लिया, एक शहजादा आया और सार्वजनिक रूप से कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया, बाद में कैबिनेट ने भी अपना फैसला पलट दिया।''

पीएम मोदी ने कहा कि एक ही परिवार के चार सदस्यों ने अलग-अलग समय पर संविधान को नष्ट कर दिया. उन्होंने कसम खाई कि वह उन्हें संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को बदलने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा, "मैं धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं दूंगा, आपने पहले ही धर्म के आधार पर देश का विभाजन कर दिया है।"

विपक्ष का दावा है कि मोदी सरकार संविधान बदलना चाहती है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण कोटा छीनकर मुसलमानों को सौंप देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव जीतती है और संविधान को बदलने की कोशिश करती है, तो पूरे देश में आग लगा दी जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीराजीव गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील