लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस के 'राजकुमार' लिखित में दें कि वे धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे", पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2024 10:29 IST

लोकसभा चुनाव में भाजपा न केवल संपत्ति के बंटवारे और विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस को घेर रही है बल्कि मुसलमानों के आरक्षण के मुद्दे पर देश की सबसे पुरानी पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा लोकसभा चुनाव में संपत्ति के बंटवारे और विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस को घेर रही है इसके अलावा भाजपा मुसलमानों के आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साध रही हैपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के आरक्षण पर अपना रुख देश के सामने स्पष्ट करे

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्र में मौजूदा सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का नेतृत्व कर रही कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है।

इसी क्रम में भाजपा न केवल संपत्ति के बंटवारे और विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस को घेर रही है बल्कि भाजपा मुसलमानों के लिए आरक्षण जैसे गंभीर विषय पर भी देश की सबसे पुरानी पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा की ओर से कांग्रेस पर हमले की कमान संभाले हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को गुजरात में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के आरक्षण के संबंध में अपना रुख देश के सामने स्पष्ट करे।

वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा पर संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने के इरादे से लोकसभा में बहुमत पाने के लिए चुनाव में भाजपा द्वारा '400  के पार' नारे को आरोपों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी और उसके राजकुमार को लिखित में देना चाहिए कि वे कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे और संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।"

इसके साथ पीएम मोदी ने विपक्ष पर यह भी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए मौजूदा आरक्षण में कटौती करना चाहती है।

दरअसल कांग्रेस ने आरएसएस से जुड़ी पत्रिका द ऑर्गनाइज़र के 1949 में प्रकाशित एक लेख का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि संविधान ने मनुस्मृति जैसे कानूनी ग्रंथों की अनदेखी की है। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों से नामांकन पत्र दाखिल करते समय और चुनावी रैलियों संविधान की एक प्रति अपने साथ रखने की अपील की है।

जहां तक ​​धन बंटवारे का का सवाल है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब पीएम मोदी के दावों को खारिज करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहुंच तेज कर रहे हैं कि कांग्रेस का घोषणापत्र लोगों के पैसे और आभूषण वापस लेने की बात करता है। कांग्रेस की ओर से उठाया गया धन बंटवारे का मुद्दा ऐसा है, जो चुनावी जमीन पर व्यापक रूप से गूंज रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए