लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश पीएम रेस में शामिल नहीं, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा-भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल को एकजुट करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2022 18:32 IST

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश को पीएम मटेरियल बताने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो बात कही है, वही बात हम भी कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।ललन सिंह ने कहा कि जदयू अध्यक्ष के नाते यह बात बार-बार कही है।भाजपा को परास्त करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने को लेकर सियासत गर्म है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा तो इस मिशन में जुटने का भी ऐलान कर दिया है।

जबकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो यहां तक कह चुके हैं कि साल 2024 में नीतीश कुमार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। नीतीश कुमार पीएम की रेस में शामिल नहीं है।

जदयू अध्यक्ष ने कहा है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पीएम की रेस में शामिल नहीं हैं। हालांकि ललन सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जो योग्यता चाहिए वह नीतीश कुमार रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम के रूप में देखना पसंद नहीं करते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते उन्होंने यह बात बार बार कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा को परास्त करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। केंद्र की सत्ता से भाजपा के हटने के बाद, जिसको बनना होगा वह प्रधानमंत्री बन जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश को पीएम मटेरियल बताने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो बात कही है, वही बात हम भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में वह सारे गुण मौजूद हैं जो प्रधानमंत्री बनने के लिए होने चाहिए। नीतीश कुमार पीएम बनने की योग्यता रखते हैं, लेकिन वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?