लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः कुशवाहा और साहनी के साथ महागठबंधन को मात देने की तैयारी, केंद्र सरकार ने वीआईपी प्रमुख को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 17:34 IST

Lok Sabha Elections 2024:  नीतीश कुमार के साथ छोड़ने के बाद से ही भाजपा देश के साथ ही बिहार में भी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने में लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। मुकेश सहनी की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।बिहार में भी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने में लगी हुई है।

पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने महागठबंधन को चित करने के लिए बिहार में राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। जदयू को अलविदा कह चुके उपेन्द्र कुशवाहा के साथ संपर्क साधने के बाद भाजपा ने वीआईपी प्रकुख मुकेश सहनी पर भी निगाहें टिका दी है।

दरअसल, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। गृह मंत्रालय के फैसले के बाद वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी सचमुच की वीआईपी कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। मुकेश सहनी की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने में लगी

कहा जा रहा है कि वीआईपी सुरक्षा के बहाने भाजपा और मुकेश सहनी के खटास रिश्ते मधुर होंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान दोनो एक साथ आ सकते हैं। कारण कि नीतीश कुमार के साथ छोड़ने के बाद से ही भाजपा देश के साथ ही बिहार में भी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने में लगी हुई है।

भाजपा के लिए मैदान तैयार करने में जुटे

वहीं पूरे देश में विपक्षी एकता की मजबूती की बात करने वाले नीतीश कुमार के जदयू और महागठबंधन में खीचतान सामने आती रहती है। नीतीश के बाद नंबर दो रहे प्रशांत किशोर, आरसीपी सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा जदयू से नाता तोड़ चुके हैं और परोक्ष रूप से भाजपा के लिए मैदान तैयार करने में जुट गये हैं।

ऐसे में कहा जाने लगा है कि नीतीश की कमी को पूरा करने के लिए भाजपा पूरी मेहनत कर रही है और 2014 एवं 2019 के प्रदर्शन को 2024 दुहराने की कोशिश में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता का अभियान ज्यादा जोर नहीं पकड़ रहा है। नीतीश के आग्रह के बाद भी कांग्रेस विपक्षी एकता की बागडोर नीतीश के हाथों में पूरी तरह से देने को तैयार नहीं हो रही है।

राजद नेतृत्व खफा नजर आ रहा है

दूसरी ओर मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही कयासबाजी और बयानबाजी से महागठबंधन सरकार में जदयू और राजद के रिश्ते कभी कभी असहज दिख रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर अभी फैसला नहीं होने के बयान से राजद नेतृत्व खफा नजर आ रहा है।

मंगलवार को हुए किसान समागम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के देर से पहुंचने को भी इस नारजगी से जोर कर देखा जा रहा है। यही नही राजद के विधायक और पूर्व विधायक एक स्वर में इस मुद्दे पर बयानबाजी करने लगे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनीBJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट