लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान झड़प को ‘जंगल राज’ करार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2024 20:57 IST

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह कैसा गठबंधन है? रांची में ‘इंडी’ गठबंधन की संयुक्त रैली में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां, मेज, स्टूल और लाठियां फेंकी गईं। आज वे एक-दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा?’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली के दौरान हुई झड़प को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे ‘जंगल राज’ का प्रदर्शन करार दियाभगवा पार्टी ने कहा- विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इसलिए भिड़े क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहींभाजपा प्रवक्ता ने कहा, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा?

नई दिल्ली: भाजपा ने रविवार को रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली के दौरान हुई झड़प को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे ‘जंगल राज’ का प्रदर्शन करार दिया और कहा कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इसलिए भिड़े क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है। चतरा सीट से के.एन. त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प होने के बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने त्रिपाठी को चतरा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में लोगों से लोकसभा चुनाव में मतदान करते समय उम्मीदवारों की अपनी पसंद चुनने में ‘‘बहुत सावधान’’ रहने को कहा। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह कैसा गठबंधन है? रांची में ‘इंडी’ गठबंधन की संयुक्त रैली में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां, मेज, स्टूल और लाठियां फेंकी गईं। आज वे एक-दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह जंगल राज रैली स्थल पर देखने को मिल रहा है।’’ 

पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन को ‘‘जंगल राज और भ्रष्टाचार’’ को बढ़ावा देने वाले दलों का समूह करार दिया और आरोप लगाया कि वे केवल ‘‘अपने स्वयं के परिवार और भ्रष्टाचार की राजनीति को बचाने’’ के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता अपनी संयुक्त रैली में एक-दूसरे से भिड़ गए क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है। 

खबर - पीटीआई भाषा एजेंसी के साथ

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो