लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन धर्म को लेकर बीजेपी कदम!, मेघालय में एनपीपी, मणिपुर में एनपीएफ, नागालैंड में एनडीपीपी और लक्षद्वीप सीट पर एनसीपी अजित पवार को समर्थन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2024 13:24 IST

Lok Sabha Elections 2024: लक्षद्वीप की लोक सभा सीट पर एनसीपी अजित पवार को समर्थन करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय की दोनों लोक सभा सीटों पर एनपीपी को समर्थन दे दिया है।बाहरी मणिपुर में एनपीएफ को और नागालैंड में एनडीपीपी को अपना समर्थन दिया।अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले भाजपा के सर्वोच्च निकाय ने लिया।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति कदम तेज हो गए हैं। कई दल अभी भी एक दूसरे से गठबंधन कर रहे हैं। देश में 7 चरण में चुनाव हैं और 4 जून को मतगणना है। निर्वाचन आयोग ने भी कई एक्शन लेना शुरू कर दिया। दलों में सीटों का बंटवारा जारी है। इस बीच भाजपा ने गठबंधन धर्म को लेकर कई कदम उठाए है। मेघालय की दोनों लोक सभा सीटों पर एनपीपी को समर्थन दे दिया है और बाहरी मणिपुर में एनपीएफ को और नागालैंड में एनडीपीपी को अपना समर्थन दिया। लक्षद्वीप की लोक सभा सीट पर एनसीपी अजित पवार को समर्थन करने का फैसला किया है।

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए मेघालय में एनपीपी उम्मीदवारों को समर्थन देगी

मेघालय में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दोनों उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले भाजपा के सर्वोच्च निकाय ने लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘एक्स’ पर कहा, "माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के निर्देशों के अनुसार, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भाजपा मेघालय की दोनों सीट (शिलांग और तुरा) में एनपीपी उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी।’’

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी आम चुनाव में बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई वाले पार्टी के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय ने राज्य की दो लोकसभा सीट में से एक बाहरी मणिपुर सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया।

सिंह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “जे पी नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा के निर्णय और हमारे गठबंधन सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भाजपा आगामी संसदीय चुनाव में बाहरी मणिपुर सीट से एनपीएफ के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।”

राज्य में भाजपा के सहयोगी दल एनपीएफ ने भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी के. टिमोथी जिमिक को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। उखरुल जिले से संबंध रखने वाले जिमिक आयकर विभाग में प्रधान मुख्य आयुक्त थे। भाजपा ने अभी आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नागालैंडमेघालयमणिपुरलक्षद्वीप लोकसभा चुनाव २०२४अजित पवारBJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो