लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः भाजपा अध्यक्ष नड्डा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में करेंगे जनसभा, 42 सीट पर नजर, जानें क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 15:12 IST

Lok Sabha Elections 2024: मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सुशील मोदी विभिन्न हिस्सों में रैली को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत ये जन सभाएं आयोजित की जा रही हैं।जून में उत्तर और दक्षिण बंगाल में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। 1,000 जन सभाओं में 294 जून में आयोजित की जाएंगी।

कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अगले महीने पश्चिम बंगाल में जन सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत ये जन सभाएं आयोजित की जा रही हैं। मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जून में उत्तर और दक्षिण बंगाल में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।

तारीख और आयोजन स्थल तय किया जाना अभी बाकी है।’’ भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने अभियान के तहत 1,000 मंडलों में इतनी ही संख्या में बड़ी और छोटी जन सभाएं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इन 1,000 जन सभाओं में 294 जून में आयोजित की जाएंगी।’’

मजूमदार ने कहा कि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, और सुशील मोदी राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा रैली किये जाने से हमारे अभियान को मजबूती मिलेगी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीअमित शाहBJPपश्चिम बंगालजेपी नड्डाकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी