लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रच रही है", 'आप' नेता संजय सिंह ने लगाया सनसनीखेज आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 20, 2024 14:10 IST

'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया सनसनीखेज आरोप भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रही हैउन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो भाजपा, पीएमओ और पीएम मोदी इसके जिम्मेदार होंगे

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संजय सिंह ने कहा, "जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से भाजपा बौखला गई है। भाजपा अब अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है। सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमले की धमकी लिखी गई है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नफरत में इतने डूब गये हैं कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो उसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय, बीजेपी और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार होंगे।

संजय सिंह ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी नफरत और बदले की भावना में इस कदर डूबे हुए हैं कि वे अरविंद केजरीवाल जी को मारने की साजिश रच रहे हैं। मैं सरकार, प्रशासन और चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ तो उसकी सीधी जिम्मेदारी पीएमओ, बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर होगी।''

'आप' के राज्यसभा सांसद ने आगे दावा किया कि जब केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे तो उन्हें साजिश के तहत 23 दिनों तक इंसुलिन नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा, "पहले तो इन लोगों ने तिहाड़ जेल में 23 दिनों तक अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया और अब ये सब किया जा रहा है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खरोंच भी आती है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे।"

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि जमानत की शर्तों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी भूमिका के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

आम चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद 21 मार्च को उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में 50 से अधिक दिन बिताए। उनकी जमानत 1 जून तक लागू है और केजरीवाल को 2 जून को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालसंजय सिंहनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगNarendra Modielection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो