लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके दुनियाभर में बेइज्जत हो रही है', अखिलेश यादव ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 31, 2024 14:02 IST

अखिलेश यादव ने चुनावी बांड के मुद्दे पर भी सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस पूरे ब्रह्मांड में किसी ने भी इतना झूठ नहीं बोला होगा, जितना भाजपा ने जनता से बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया में बेइज्जत हो रही हैसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ब्रह्मांड में भाजपा से बड़ा झूठ कोई नहीं बोलता हैभाजपा ने नये आविष्कार के तहत ईडी, सीबीआई और आईटी को विपक्ष के खिलाफ तैनात किया है

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया में बेइज्जत हो रही है। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की एक रैली में हिस्सा लेने के लिए देश की राजधानी पहुंचे अखिलेश यादव ने चुनावी बांड के मुद्दे पर भी सत्तारूढ़ दल पर हमला किया और कहा कि इस पूरे ब्रह्मांड में किसी ने भी इतना झूठ नहीं बोला होगा, जितना भाजपा ने जनता से बोला है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ''भाजपा की चिंता यह है कि वह देश की सत्ता से बाहर हो रही है।''

सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज मेरठ में होने वाली रैली और दिल्ली में विपक्ष की रैली का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह इस बात का संकेत दे रहा है कि कौन सत्ता में आ रहा है और कौन उससे बाहर जा रहा है।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने एक नये आविष्कार के तहत ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया है और जबरन चंदा जुटाया है। ब्रह्माण्ड में भाजपा जितना झूठ किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में बीजेपी को बेइज्जत होना पड़ रहा है।''

केजरीवाल की गिरफ्तारी और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों की पृष्ठभूमि में आयोजित इंडिया ब्लॉक नेताओं की एक रैली में भाग लेने के लिए विपक्षी नेताओं ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पहुंचना शुरू कर दिया है। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के कई शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं।

वहीं, बीजेपी ने इस रैली को भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "विपक्ष की रैली क्या है? यह कुछ और नहीं बल्कि 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' है, जिसका नारा हो सकता है 'करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार'।"

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह लालू यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डाल देंगे क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और आज, जब केजरीवाल जेल में हैं, अदालत उन्हें राहत नहीं दे रही है, तो वह उन्हीं लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी का समर्थन मांग रहे हैं और वो लोग पूछ रहे हैं कि केजरीवाल को जेल में क्यों डाला है।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीअरविंद केजरीवालमोदी सरकारइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब