लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः कर्नाटक, मप्र और बिहार का दौरा करेंगे शाह, 23 से 25 फरवरी के बीच बेंगलुरु में संवाद सत्र, सतना में आदिवासी सभा और पटना में किसानों से मिलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 18:42 IST

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार में अमित शाह की यात्रा को अहम माना जा रहा है। मई महीने में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं, जबकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दल भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने किया है।कर्नाटक के बेल्लारी में ‘‘विजय संकल्प समावेश’’ में भाग लेंगे।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे।

 

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन तीनों राज्यों में शाह की यात्रा को अहम माना जा रहा है क्योंकि मई महीने में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं जबकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। बिहार में भी भाजपा लगातार अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दल भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं। केंद्रीय गृह मंत्री 23 फरवरी को कर्नाटक के बेल्लारी में ‘‘विजय संकल्प समावेश’’ में भाग लेंगे और बेंगलुरु में ‘‘भारतीय राजनीति के 65 साल का परिदृश्य और मोदी के नेतृत्व में व्यापक बदलाव’’ विषय पर एक परिचर्चा सत्र को संबोधित करेंगे।

शाह 24 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सतना में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में पूजा करेंगे। कोल जनजातीय समूह की एक सभा को संबोधित करेंगे और शहर में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वह 25 फरवरी को बिहार जाएंगे, जिस दौरान वह पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करेंगे।

 पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम में भाग लेंगे और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। इस समागम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। सहजानंद सरस्वती को भारत में 'किसान आन्दोलन' का जनक माना जाता है। उनकी जयंती 22 फरवरी को मनाई जाती है। वह प्रभावी भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने किया है। शाह की बिहार यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के महागठबंधन में बढ़ते कद से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से इस्तीफा दे दिया और ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल’ नामक नए दल के गठन की घोषणा की।

टॅग्स :लोकसभा चुनावBJPअमित शाहकर्नाटकबिहारमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी