लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: राजद प्रमुख लालू यादव को तवज्जो नहीं दे रहीं शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, सीवान से निर्दलीय लड़ेंगी, असदुद्दीन ओवैसी ने किया समर्थन!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2024 16:19 IST

Lok Sabha Elections 2024: हिना शहाब ने राजद से किसी प्रकार का समझौता के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं। हिना शहाब के नाम पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चर्चा करने व हामी भरने तक इंतजार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी गिले-शिकवे भूलकर राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी तो उसी से सब कुछ साफ हो जाता है। लालू यादव ने कई दिग्गज अल्पसंख्यक नेताओं को इस काम में लगाया है।

Lok Sabha Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहली बार सीवान सीट को लेकर दुविधा में फंस गए हैं। सीवान के साहेब के रूप में चर्चित रहे दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को थोड़ा भी तवज्जो देने के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं।  लालू यादव के द्वारा भेजे गए बुलावे के बावजूद हिना शहाब उनसे मुलाकात करना मुनासिब नहीं समझ रही हैं। लालू यादव इस इंतजार में सीवान सीट पर किसको उम्मीदवार नहीं बना रहे हैं कि  हिना शहाब उनके पास आकर मुलाकात करेंगी और सभी गिले-शिकवे भूलकर राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। उधर, हिना शहाब ने राजद से किसी प्रकार का समझौता के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं।

उन्होंने शुक्रवार को खुलकर कहा कि वह बार-बार कह रही हैं कि सीवान लोकसभा सीट से वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में जायेंगी। हिना शहाब ने कहा कि मैं एक बार फिर कहती हूं कि मेरा निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं एक साधारण जनता हूं और नेताओं की जुबान बदलते रहती है। जनता की जुबान नहीं।

हमने एक बार नहीं, बार-बार कहा है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी तो उसी से सब कुछ साफ हो जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीवान के लिए हिना शहाब के सकारात्मक जवाब के लिए पार्टी अब और अधिक इंतजार करने के मूड में नहीं है। हालांकि उन्हें मनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

लालू यादव ने कई दिग्गज अल्पसंख्यक नेताओं को इस काम में लगाया है। बावजूद इसके हिना शहाब किसी प्रकार के समझौते के मूड में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक हिना शहाब के नाम पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चर्चा करने व हामी भरने तक इंतजार किया जाएगा। बता दें कि राजद इस बार लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सिवानलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४आरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'