लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश!, बीजेपी और सपा में सियासी संघर्ष तेज 

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 2, 2023 17:32 IST

उत्तर प्रदेशः भाजपा का इरादा आगामी लोकसभा चुनावों में बीते लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटों पर भी झण्डा फहराने का है. भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा ने यूपी में हारी हुई 16 सीटों के नतीजों को बदलने पर मेहनत शुरू कर दी है.गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 जनवरी को अम्बेडकर और बलरामपुर में रहेंगे.17 जनवरी को अमित शाह सहारनपुर और बिजनौर का दौरा करेंगे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच अब हर मसले पर सियासी संघर्ष होने लगा है. यह दोनों ही दल अब सियासी संघर्ष के बीच अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए है.

 

इसके तहत ही सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने यादवलैंड कहे जाने वाले इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ायी है. अखिलेश की मंशा है कि उक्त जिलों में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को एक भी सीट पर जीत ना हासिल हो.

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यूपी के 80 सीटों में से 64 सीटें जीती थीं

वही भाजपा का इरादा आगामी लोकसभा चुनावों में बीते लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटों पर भी पार्टी का झण्डा फहराने का है. भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. बीते लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यूपी के 80 सीटों में से 64 सीटें जीती थीं.

अब भाजपा ने यूपी में हारी हुई 16 सीटों के नतीजों को बदलने पर मेहनत शुरू कर दी है. इसी क्रम में यूपी के प्रभारी रह चुके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 जनवरी को अम्बेडकर और बलरामपुर में रहेंगे, फिर 17 जनवरी को वह सहारनपुर और बिजनौर का दौरा करेंगे.

यूपी में भाजपा की इस रणनीति का असफल करने के लिए कमर कसी

इन दो दिनों में अमित शाह यूपी की सभी 80 सीटों को भाजपा की झोली में डालने के लिए पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे और बीते लोकसभा चुनावों में हारी सीटों को जीतने के लिए क्या करना है? यह बताएंगे. वही दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा की इस रणनीति का असफल करने के लिए कमर कस ली है.

मैनपुरी के उपचुनाव में डिंपल यादव को जिताने के बाद से अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदली. अब उन्होने अपने चाचा शिवपाल यादव से मेलजोल बढ़ाकर इटावा तथा मैनपुरी के गांवों में लोगों से मिलना शुरू किया है. इसके साथ ही उन्होने मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ाई है.

यादव मतदाताओं का एक बड़ा वोट बैंक

इन जिलों में यादव मतदाताओं का एक बड़ा वोट बैंक है. मुस्लिम व अन्य जातियों की एकजुटता भी इन जिलों में है. यह सब देख समझकर ही अखिलेश यादव ने इन जिलों में वकअत देना शुरू किया है, ताकि भाजपा की पैठ इस इलाके में ना हो सके.

मुलायम सिंह यादव इसी तरह से भाजपा को रोकते थे, उनकी तरह ही अब अखिलेश यादव राजनीति करने में जुट गए हैं. अखिलेश को भरोसा है कि सपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने पर भाजपा इन जिलों में पैर नहीं पसार सकेगी, इसलिए अब सपा कार्यकर्ता इन जिलों में भाजपा सरकार की नाकामियों का प्रचार गाँव गाँव में करने लग गए हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPअमित शाहयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीलखनऊअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव