लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 64 फीसदी लोग फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं, डेलीहंट 'ट्रस्ट ऑफ नेशन' सर्वे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2024 13:37 IST

डेलीहंट के व्यापक सर्वे ट्रस्ट ऑफ द नेशन 2024 में यह बात सामने आयी है कि 63 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन आगामी आम चुनावों में विजयी होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे63 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नीत एनडीए आगामी आम चुनावों में विजयी होगाडेलीहंट के व्यापक सर्वे ट्रस्ट ऑफ द नेशन के तहत 77 लाख से अधिक लोगों पर किया था सर्वेसर्वे में 61 फीसदी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान एनडीए शासन से संतुष्टि हैं 

नई दिल्ली: डेलीहंट के व्यापक सर्वे ट्रस्ट ऑफ द नेशन 2024 में यह बात सामने आयी है कि 63 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन आगामी आम चुनावों में विजयी होगा।

डेलीहंट ने यह सर्वे 77 लाख से अधिक लोगों पर किये गये सर्वे पर आधारित है। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि 2024 के आम चुनावों से पहले जनता का मूड किस तरफ है। सर्वे में यह बात सामने आयी है कि 61 फीसदी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान एनडीए शासन से संतुष्टि हैं।

सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्षों की बात करें तो:

सर्वे में 64 फीसदी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने रहने के पक्ष में हैं, जबकि 21.8 फीसदी लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहती है 63 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि आगामी चुनाव भाजपा नीत एनडीए गठबंधन जीत हासिल करेगा।

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी 57.7 फीसदी वोट हासिल करके सबसे आगे हैं। वहीं राहुल गांधी 24.2 फीसदी वोट लेकर दूसरे नंबर पर है, जबकि योगी आदित्यनाथ 13.7 फीसदी पसंद लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

इस साल के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी शीर्ष पसंद हैं, उन्हें 78.2 फीसदी वोट मिले जबकि राहुल गांधी को 10 फीसदी वोट मिले हैं।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 62.6 फीसदी वोट पाकर अग्रणी उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। राहुल गांधी को 19.6 फीसदी वोट मिले, जबकि क्षेत्रीय नेता ममता बनर्जी 14.8 फीसदी से पीछे रहीं।

दक्षिण भारकत के राज्यों की बात करें तो

तमिलनाडु में राहुल गांधी 44.1 फीसदी समर्थन के साथ आगे हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 43.2 फीसदी के साथ उनसे पीछे हैं।

हालांकि, केरल में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, पीएम मोदी को 40.8 फीसदी और राहुल गांधी को 40.5 फीसदी वोट मिले हैं।

तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी को 60.1 फीसदी वोट मिले हैं जबकि राहुल गांधी को 26.5 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं एन. चंद्रबाबू नायडू 6.6 फीसदी वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी को 71.8 फीसदी वोट मिला है। राहुल गांधी को 17.9 फीसदी वोट मिले जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू 7.4 फीसदी वोट लेकर पीछे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप