लाइव न्यूज़ :

'संयोग देखिए इस बार 4 जून को परिणाम आएंगे और पूरा भारत कह रहा है 4 जून को 400 पार'; आध्र प्रदेश की रैली में बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2024 18:56 IST

PM Modi in Andhra Pradesh Rally: इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने 400 पार के नारे को दोहराया। साथ ही कहा कि पूरा देश 4 जून को 400 पार कह रहा है। पीएम मोदी ने पालनाडु में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये संयोग देखिए, इस बार चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को '400 पार'।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, यहां मुझे कोटप्पाकोंडा से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिल रहा हैउन्होंने कहा, त्रिदेव के आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले लेगामोदी के इस कार्यक्रम में मंच पर जनसेना पार्टी के पवन कल्याण और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित थे

पालनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है और आज मैं आंध्र प्रदेश में सभी के बीच हूं। यहां मुझे कोटप्पाकोंडा से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिल रहा है।" त्रिदेव के आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले लेगा।''

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने 400 पार के नारे को दोहराया। साथ ही कहा कि पूरा देश 4 जून को 400 पार कह रहा है। पीएम मोदी ने पालनाडु में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये संयोग देखिए, इस बार चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को '400 पार'। पीएम मोदी ने यहां संबोधन में अपने विकसित भारत के विजन को जोड़ते हुए अपनी बात को जोड़ा। उन्होंने कहा, कहा, 'विकसित भारत के लिए '400 पार', विकसित आंध्र प्रदेश के लिए '400 पार'।" इसके बाद उन्होंने स्थानीय भाषा में कुछ कहा। 

पीएम मोदी ने इस दौरान सत्तारूढ़ दल वाइएसआर कांग्रेस पर हमला बोला और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को कांग्रेस के समान बताया। उन्होंने कहा, "कभी मत सोचिए कि जगन की पार्टी और कांग्रेस दो अलग-अलग पार्टियां हैं। ये दोनों एक ही हैं..."

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में मंच पर जनसेना पार्टी के पवन कल्याण और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित थे। दोनों ने पार्टियों में आंध्र प्रदेश में जीत का दंभ भरने के लिए एनडीए में शामिल होने का विकल्प चुना है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ यहां विधानसभा के भी चुनाव कराए जाएंगे, जिसकी घोषणा चुनाव आयोग ने शनिवार को की है।    

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं