लाइव न्यूज़ :

रैली में सपा पकड़ लाई योगी का हमशक्ल, पहचानना मुश्किल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 13:42 IST

योद्धा को देखने के लिए भारी जनसैलाब भी रैली की तस्वीरों में देखा जा रहा है। एक तस्वीर में मंच के एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव माइक के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं तो एक तरफ योगी के हमशक्ल योद्धा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल भी मंच पर नजर आया।योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल का नाम सुरेश ठाकुर उर्फ योद्धा है। रैली में अखिलेश बीजेपी और योगी पर जमकर बरसे।

लोकसभा चुनाव के लिए बाकी दो चरणों का मतदान बड़ा दिलचस्प होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल मंच पर नजर आया। योगी के हमशक्ल का नाम सुरेश ठाकुर उर्फ योद्धा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने योद्धा की जो तस्वीरें ट्वीट की हैं उन्हें देख यह कह पाना मुश्किल है कि वह योगी की तरह नहीं दिख रहे हैं।

योद्धा को देखने के लिए भारी जनसैलाब भी रैली की तस्वीरों में देखा जा रहा है। एक तस्वीर में मंच के एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव माइक के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं तो एक तरफ योगी के हमशक्ल योद्धा। यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर अखिलेश यादव योगी के हमशक्ल को रैली में क्यों लाए और इसके जरिये वह क्या संदेश देना चाहते हैं। यह भी हो सकता है कि योद्धा सपा समर्थक हों व्यक्तिगत रूप से रैली में शामिल हुए हों। 

सीएम योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर उर्फ योद्धा। (फोटो- एएनआई)

बता दें कि रैली के मंच पर यूपी के सीएम के हमशक्ल को जगह देने वाले अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''यूपी में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं। बताओ यहां पे शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं ठुके थे? कोई नहीं बचा है को न ठुका हो। बताओ ठोका गया या नहीं ठोका गया? इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार को ही नहीं ठोकीदार को भी हटाना है।''

फोटो- एएनआई

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर