लाइव न्यूज़ :

हाफिज सईज और दाऊद इब्राहिम को दबोचने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- चाहे जल , थल, नभ या अंतरिक्ष में हों..

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 17:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार (10 मई) को समाचार एजेंसी एएनआई से कई मुद्दों पर बात की। उन्हीं में से एक मुद्दा पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हाफिज सईद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राइम को लेकर था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने आतंकी हाफिज सईद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राइम को लेकर सवाल पर अपनी बात रखी।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार (10 मई) को समाचार एजेंसी एएनआई से कई मुद्दों पर बात की। उन्हीं में से एक मुद्दा पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हाफिज सईद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राइम को लेकर था। पीएम मोदी से जब सवाल किया गया कि जैश सरगना मसूद अजहर को जिस प्रकार वैश्विक आतंकी घोषित किया गया, क्या पावर में आने पर हफिज सईद और दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भी कार्रवाई देखी जा सकती है?

इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''आप ये कुछ इने गिने नाम लेकर के अपना समय बर्बाद मत करिए, देश के ऊपर जहां भी, जिस भी प्रकार के खतरे होंगे, चाहे व्यक्ति के द्वारा हों, व्यवस्था के द्वारा हो, चाहे जल में हो, थल में हो, नभ में हो, अंतरिक्ष में हो, भारतीयों की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है, भारत की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वो हम उठाते रहे हैं, आगे और जोर से उठाएंगे।''

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा 84 के दंगों को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया और यह भी बताया कि चुनावी रैलियों में वह राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर क्यों दे रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीहाफिज सईददाऊद इब्राहिमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत