लाइव न्यूज़ :

रिपोर्टर ने पीएम मोदी से ही पूछ लिया- आप इतनी जगह घूम रहे हैं, जनता को देख रहे हैं, क्या लगता है? देखें जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 16:57 IST

रिपोर्टर ने पीएम मोदी से पूछा, ''आपको लगता है कि क्या कोई रीजनल पार्टी पावर में आ सकती है, आप इतनी जगह घूम रहे हैं, आप जनता को देख रहे हैं, आपको क्या लगता है?''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में क्या क्षेत्रीय दलों के जीतने की संभावना है? इस सवाल पर पीएम मोदी ने अपनी निजी राय बताई।सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि पांचों साल जनता के बीच में रहा, पहले जो पीएम थे वो नहीं जाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (10 मई) को जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रचार करने हरियाणा के रोहतक पहुंचे तो रिपोर्टर ने उनसे जनता के मिजाज को लेकर निजी राय जाननी चाही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर से कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी दौरान रिपोर्टर ने बड़े दिलचस्प तरीके से पीएम मोदी से जनता के मिजाज को लेकर सवाल कर दिया। 

रिपोर्टर ने पीएम मोदी से पूछा, ''आपको लगता है कि क्या कोई रीजनल पार्टी पावर में आ सकती है, आप इतनी जगह घूम रहे हैं, आप जनता को देख रहे हैं, आपको क्या लगता है?''

सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने जवाब दिया, ''मैं पिछले पांच साल से लगातार जनता के बीच में रहता हूं, मैं प्रधानमंत्री कार्यालय के दफ्तर में फिट हुआ.. बंद हुआ इंसान नहीं हूं, मेरे पर शिकायत यही है कि मोदी पांचों साल कैंपेन मोड में ही रहे। एक्चुअली, लोकतंत्र में जनता के बीच रहना मेरा दायित्व होता है। पहले जो नहीं जाते थे उनको पूछो कि क्यों नहीं जाते थे? तो मैं पांचों साल जनता के बीच में रहा हूं। 

इन दिनों चुनाव को लेकर के मैं जाता हूं, मैं पूरे विश्वास से कहता हूं.. और यह मैं नहीं कह रहा हूं, हिंदुस्तान की जनता कह रही है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा सीटों से जीतेगी। एनडीए के हमारे पार्टनर पहले से ज्यादा सीटों से जीतेंगे। पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनेगी। इतना ही नहीं, पहले जिस भू-भाग पर हमारा प्रतिनिधित्व नहीं था या कम था, वहां भी हम बढ़ेंगे। एक प्रकार से हिंदुस्तान के हर कोने में कमल खिलने वाला है। ये जितनी गालियां ज्यादा देंगे, उतना कमल ज्यादा खिलेगा।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाना लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी